गाजियाबाद में शराबी दूल्हे के साथ जीवन नरक बनाने की बजाय लड़कियों में उनको ठुकराने का जज्बा बढ़ रहा है।
सैकड़ों बारातियों के सामने शराब में लड़खड़ाते दूल्हे को रिजेक्ट करने और दबंगई दिखाने पर मंडप से चतुराई से निकलने का साहस अबकी बार दिखाया है बुलंदशहर की रितु अग्रवाल ने।
उसने मैरिज होम में स्पष्ट कर दिया कि जो शराबी खुद को नहीं संभाल सकता, वह रिश्ते को क्या निभाएगा। केवल इतना ही नहीं, रितु ने रविवार को भी किसी दबाव में आने और लड़के को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।बुलंदशहर के वीरेंद्र अग्रवाल की पुत्री रितु का विवाह घंटाघर निवासी नानक अग्रवाल के बेटे रजत से तय हुआ था। 13 जून को डायमंड पैलेस पहुंचकर वीरेंद्र अग्रवाल ने बेटी की शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली।
मामला उस समय बिगड़ गया जब वधु की मां अपने होने वाले दामाद की आरती करने थाल सजाकर स्टेज पर पहुंची। उस समय दूल्हा शराब के नशे में धुत था।
वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दूल्हे की यह हालत देख दुल्हन की मां ने दीपक बुझाकर आरती करने से इनकार कर दिया।उसने रितु को बुलाकर उसे भी दूल्हे की हालत दिखाई और खुद फैसला करने को कहा। इस पर रितु ने बेहिचक बोल दिया कि वह इस दूल्हे से शादी नहीं करेगी। दुल्हन का कहना था कि जो शराबी खुद नहीं संभल सकता, वह रिश्ते को क्या संभालेगा?
बारात में शामिल लोगों ने जब शादी टूटने की बात सुनी तो सभी के होश उड़ गए। लड़के पक्ष के मिन्नत करने के बाद भी जब बात नहीं बनीं तो उन्होंने लड़की को जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया।
यह देखकर रितु मैरिज होम से बाहर निकली और अपनी कार मंगाकर वहां से चली गई। मैरिज होम प्रबंधक के अनुसार 12 सौ लोगों के खाने का प्रबंध था।1760 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से बुकिंग हुई थी। रात करीब 2 बजे तक दोनों पक्षों में विवाद होता रहा, बाद में वह चले गए।
सूत्रों की मानें तो रविवार को भी लड़की पक्ष को मनाने का प्रयास होता रहा। रिश्तेदारों से लड़के को दोबारा से लड़की को दिखाने और बातचीत कराने का प्रस्ताव रखा, लेकिन रितु ने स्पष्ट इनकार कर दिया।
दूल्हे के चाचा योगेश अग्रवाल ने बताया कि, लड़के को किसी ने कोल्ड ड्रिंक्स में मिलाकर शराब पिला दी थी। लड़की वालों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मानें। अब सब खत्म हो गया है। वह अपने घर हैं, हम अपने घर। उन्होंने शादी के लिए कोई धनराशि नहीं दी थी।

0 comments:
Post a Comment