लखनऊ। अपनी बिरादरी में शामिल करने के लिए गाजियाबाद में किन्नरों ने एक युवक के साथ घृणित काम को अंजाम दिया। किन्नरों ने युवक का गुप्तांग काट दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन किन्नरों को गिरफ्तार किया है।
गाजियाबाद में मोदीनगर के थाना भोजपुर क्षेत्र में किन्नरों ने युवक के साथ बेहद घृणित काम को अंजाम दिया। इन किन्नरों ने युवक का गुप्तांग काट दिया। मोदीनगर के बेगमाबाद रहने वाले मनोज उर्फ कलवा किन्नरों के साथ ढोलक बजाने का काम करता है। आज दिन में भी इन लोगों को घर के बाहर जाना था। इसी बीच किन्नरों ने सो रहे मनोज का गुप्तांग काट दिया। उसके गुप्तांग को इन लोगों ने घर के काफी दूर ले जाकर फेंक दिया। पड़ोसियों ने गंभीर हालत में मनोज को निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मुमताज, मुस्कान, बाला, साबिर समेत पांच के खिलाफ भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। घटनास्थल भोजपुर थाना क्षेत्र का है जबकि गुप्तांग मऊ थाना क्षेत्र में फेंका गया।
0 comments:
Post a Comment