दुबई से मनीला जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना पर आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एक महिला ने फ्लाइट में बम होने की सूचना दी थी।
दो घंटे तक चली जांच में कुछ भी नहीं मिला। इससे करीब 12 घंटे तक विमान एयरपोर्ट पर रुका रहा। वहीं, गलत सूचना देनी वाली महिला को पूछताछ के लिए नई दिल्ली स्थित फिलीपींस के दूतावास में रोका गया है।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, मामला तड़के करीब 4.30 बजे का है। सीबू पेसेफिक फ्लाइट 5जे 7945 दुबई से मनीला की उड़ान पर थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचना मिली कि फ्लाइट में किसी आपातकालीन चिकित्सकीय जांच की जरूरत है।थोड़ी देर बाद ही फ्लाइट में बम होने की जानकारी आई। इससे आपातकालीन लैंडिग कराकर फ्लाइट को खाली कराया गया। लेकिन जांच के बाद सूचना गलत पाई गई।
सभी तरह की जांच पूरी होने पर करीब बारह घंटे बाद फ्लाइट को टेक ऑफ की इजाजत दी गई। सूत्रों की माने तो महिला की पहचान रफेल जीन तायान के रूप में हुई।
शुरुआत में रफेल ने अपनी तबियत खराब होने की सूचना दी। थोड़ी देर बाद रफेल वॉश रूम गई और बाहर आते ही वॉश रूम में बम होने का शोर मचाया।
फ्लाइट उस वक्त दिल्ली के ऊपर से गुजर रही थी। आनन-फानन में इसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। सीआईएसएफ की बम थ्रीट एसेसमेंट टीम मौके पर पहुंची। घंटों की जांच के बाद इसे अफवाह बताया गया। फ्लाइट को दोपहर बाद 4.35 बजे पर टेक ऑफ करने की इजाजत दी गई।

0 comments:
Post a Comment