Monday, 27 July 2015

पत्‍नी के साथ उसके पैतृक गांव पहुंचे रैना, जुटी भीड़

बागपत (27 जुलाई): शादी के बाद टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी सुरेश रैना पहली बार अपनी पत्‍नी प्रियंका के साथ के साथ उसके पैतृक गांव बमनोली पहुंचे। यहां वह पत्‍नी के साथ गांव के नागेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे।
बागपत के बमनोली गांव के लोगों ने क्रिकेटर दामाद का इस दौरान भव्य स्वागत किया। बागपत में बड़ौत के बमनोली गांव में सुरेश रैना की ससुराल है। विवाह के बाद पत्नी प्रियंका के साथ पहली बार ससुराल आ रहे सुरेश रैना अपनी ससुराल में पूजा-अर्चना भी करेंगे। बागपत के बामनौली गांव की परम्परा है कि दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद गांव के नागेश्वर मंदिर में पूजा करने जाते हैं।

रैना भी ससुराल में पत्नी प्रियंका के साथ पूजा करने आये हैं। नागेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद सुरेश रैना पत्नी प्रियंका तथा उनके परिवार के लोगों के साथ ठाकुर द्वारा हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम प्रियंका के अन्य रिश्तेदारों के घर पर भी जाने का है। तीन अप्रैल बामनोली गांव की प्रियंका का विवाह गाजियाबाद के सुरेश रैना के साथ दिल्ली में हुआ था।

0 comments:

Post a Comment