Thursday, 13 August 2015

आशिकी 3' में ऋतिक रोशन

मुंबई (13 अगस्त) : भूषण कुमार और भट्ट कैंप 'आशिकी 3' बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलिवुड में इस बात की चर्चा है कि 'आशिकी 3' में ऋतिक रोशन मुख्य किरदार निभाएंगे।
1990 में रिलीज़ हुई 'आशिकी' और 2013 में रिलीज़ हुई 'आशिकी 2' सुपरहिट साबित हुई थीं। दोनों फिल्मों के गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था।
बता दें कि भट्ट कैंप हमेशा नई टेलेंट को बढ़ावा देने में यकीन रखता रहा है। लेकिन इस बार 'आशिकी 3' को बहुत बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी की जा रही है। ऋतिक रोशन फिलहाल 'मोहनजोदाड़ो' में व्यस्त हैं।
'आशिकी 3' का म्युजिक भी हाईलाइट होगा। ऋतिक रोशन को बॉलिवुड में सबसे अच्छा डॉन्सिंग स्टार माना जाता है। ऐसे में बहुत संभव है कि 'आशिकी 3' का मुख्य किरदार भी डॉन्सिंग पर ही आधारित हो।
1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' के सुपरहिट गाने 'धीरे धीरे से' पर ऋतिक रोशन ने हाल में डॉन्स शूट कराया था। फिल्म के निर्माता और भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार को सम्मान देने के लिए इस गाने को रीक्रिएट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इसी शूट के दौरान भूषण कुमार और ऋतिक रोशन ने किसी फिल्म में साथ काम करने का फैसला किया था।

0 comments:

Post a Comment