Friday, 21 August 2015

40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे अमित शाह, जेडीयू ने कहा- लिफ्ट को नहीं था पता

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार की रात पटना में बुरे फंसे। राजधानी के स्टेट गेस्ट हाउस के लिफ्ट में वे 40 मिनट तक फंसे रह गए। इस बीच बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिफ्ट तोड़कर निकाला।
वहीं जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने तंज कसते हुए कहा, लिफ्ट को पता नहीं था कि उसमें अमित शाह चढ़े हैं, वर्ना वो ऐसा नहीं करती। भाजपा नेताओं ने घटना को राज्य सरकार की साजिश बताया है।
अमित शाह दैनिक जागरण के जागरण फोरम कार्यक्रम के सिलसिले में गुरुवार को पटना आए। कार्यक्रम के बाद वे स्टेट गेस्ट हाउस लौट गए। वहां रात करीब 11.30 बजे पहले तल्ले पर अपने कमरे में जाते वक्त वे लिफ्ट में फंस गए। उस समय उनके साथ बिहार भाजपा प्रभारी व राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव व सौदान सिंह सहित कुल छह लोग थे।
आश्चर्य की बात तो यह है कि अमित शाह की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था मुकम्मल नहीं थी। यहां तक कि कोई लिफ्टमैन भी नहीं था। लिफ्ट में फंसने के बाद उन्होंने मोबाइल पर इसकी सूचना भाजपा नेताआें का दी। इसके बाद उन्हें निकालने की कवायद आरंभ हुई।
अनेक भाजपा नेताओं ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनके अनुसार, यह राज्य की ध्वस्त व्यवस्था की एक छोटी सी बानगी भर है।

0 comments:

Post a Comment