नई दिल्ली( 14 सितंबर):दिल्ली में एकबार फिर गैंगरेप जैसी शर्मानाक घटना हुई है। दिल्ली के अमन विहार में 11वीं क्लास की छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा मॉर्निंग वॉक पर निकली थी तभी दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया और अपने घर ले जाकर रेप किया।
लड़की जब घर नहीं पहुंची तो परिवारवालों ने तलाशा। इलाके के लोगों को एक घर पर शक हुआ। जैसे ही लोगों ने घर में घुसकर देखा तो लड़की बंधी हालत में मिली। रेप करनेवाले दोनों आरोपियों को भी भीड़ ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई की। पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।
0 comments:
Post a Comment