Monday, 23 November 2015

दीपिका ने सलमान को किया 'प्रपोज़', कहा- 'रणवीर सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं करती'

नई दिल्ली (23 नवंबर) : 27 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'तमाशा' के प्रमोशन के लिए दीपिका पादुकोण 'बिग बॉस 9' के मंच पर पहुंची तो उन्होंने जमकर मस्ती की। यहां तक कि उन्होंने सलमान ख़ान पर भी चुटकी लेने से परहेज़ नहीं किया।
दीपिका ने सबके सामने सलमान के लिए अपनी दिवानगी को जाहिर किया। उन्होंने सलमान के सामने घुटनों पर बैठकर उनसे पूछा 'विल यू मैरी मी?'। दीपिका के इस सवाल पर सलमान काफी शर्माते हुए दिखे।
दीपिका ने शो के दौरान एक गेम खेला जिसमें उन्हें सिर्फ झूठ बोलना था। इस दौरान दीपिका ने कहा कि वो रणवीर सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। चूंकि शो में सिर्फ झूठ बोलना था तो इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सिर्फ झूठ था असलियत तो कुछ और ही है।
शो के दौरान दीपिका एक दिन की बिग बॉस भी बनी उन्होंने घर में सबके साथ काफी मस्ती भी की। दीपिका शो के कंटेस्टेंट ऋषभ के साथ डेट पर भी गयीं।

0 comments:

Post a Comment