Thursday, 5 November 2015

नौकरी दिलाने के बहाने रिश्‍तेदार ने लड़की से कराया यह गंदा काम

नई दिल्‍ली (5 नवंबर): नौकरी दिलाने के बहाने एक लड़की को उसकी रिश्तेदार तथा एक अन्य व्यक्ति ने देह व्यापार में ढकेला दिया, जिसके बाद कई लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
लड़की की शिकायत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना तब सामने आई जब लड़की के पिता ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का पिछले सप्ताह अपहरण करके सामूहिक बलात्कार किया गया।
रिश्तेदार ने नौकरी दिलाने के बहाने एक अन्य आरोपी से मिलवाया था। वह आरोपी लड़की को सोनागाछी में रेडलाइट एरिया ले गया जहां 12 व्यक्तियों ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पूछताछ से पता चला कि दोनों आरोपियों ने लड़की को देह व्यापार में धकेल कर धन कमाने की साजिश रची थी।

0 comments:

Post a Comment