शादी समारोह में वधु पक्ष के दर पर पहुंची बारात जब बेरंग वापस लौटी तो गुस्साई दुल्हन परिजनों के साथ थाने पहुंच गई। जानिए, क्या था माजरा।शादी समारोह पंजाब के मुक्तसर स्थित गेस्ट हाउस में था। यहां शादी समारोह में दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ तो बारात बेरंग लौट गई। भड़के लड़की पक्ष के लोगों ने थाना सिटी के समक्ष धरना लगा दिया। लड़की के परिवार ने लड़के और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज करने की मांग की।पुलिस द्वारा कोई सुनवाई होती न देख लड़की के भाई सुनील कुमार ने धरने दौरान ही अपने ऊपर मिïट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना उठवाया। धरने दौरान भुल्लर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वीरवार को उसकी बहन का मुक्तिसर गेस्ट हाउस में स्थानीय अबोहर रोड निवासी अरुण कुमार के साथ विवाह होना था। बारात पहुंच चुकी थी। इस दौरान ही लड़का पक्ष के लोगों ने उनसे कार और नकदी की मांग की। सुनील कुमार ने बताया कि मगर यह मांगें उनकी पहुंच से बाहर थी। जब उन्होंने यह मांग पूरी करने से इंकार कर दिया तो दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और लड़का पक्ष बारात वापस ले गया। पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस को लड़के� पक्ष पर दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज करना चाहिए। धरने में लड़की भी मौजूद थी। उधर, लड़के पक्ष ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि दहेज मांगने जैसी कोई बात नहीं है।शादी समारोह के दौरान बच्चों के बीच गुब्बारे को लेकर विवाद हुआ था, जोकि अत्याधिक बढ़ गया था। पीडि़त परिवार के करीब दो घंटे लगातार चले धरने के बाद डीएसपी जसवंत सिंह गिल ने भरोसा दिया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Sunday, 14 June 2015
Home »
Latest news
» बारात दर से लौटी तो धरना देने थाने जा पहुंची दुल्हन
0 comments:
Post a Comment