ग़ज़ियाबाद सैन कालोनी से अगवा हुए रेलवे कर्मचारी के बेटे शिवम (7) का 32 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला। पुलिस की तीन टीमों को शिवम की तलाश में लगाया गया है। रात भर अलग अलग जिलों में टीमों ने दबिश दी।
छह संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अपहरण के पीछे किसी जानकार का हाथ होने का अंदेशा है। लाल रंग की एक बाइक भी पुलिस को लावारिस हालत में कोटगांव फाटक के पास खड़ी मिली है।
उधर, शिवम की बरामदगी न होने पर रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश है। रेलवे कर्मचारियों को एकजुट होने के लिए सीनियर अधिकारी ने मैसेज किया है।
परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने करीब छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पिता राजन ने बताया कि उनका कुछ लोगों से पारिवारिक विवाद भी चल रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी है।
एसपी सिटी डॉ. अजयपाल ने शिवम की जल्द सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया है। उधर, रेलवे में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता दीपक ग्रेवाल ने रेलवे कर्मचारियों को एकजुट होने के लिए मैसेज दिया है।
रेलवे कमचारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए, वरना रेलवे कर्मचारी ट्रेनों का संचालन रोक देंगे।

0 comments:
Post a Comment