Monday, 22 June 2015

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, डॉक्टरों से मिले दिल्ली से स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली। केंद्र सरकार, नगर निगम और दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के करीब 15 हजार रेजिडेंट्स डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।
डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में ओपीडी बंद होनेे से नाराज मरीजों व तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया।
इस बीच दिल्ली में रजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने हड़ताली डॉक्टरों से मुलाकात कर काम पर लौटने की अपील की है।

0 comments:

Post a Comment