नई दिल्ली। ख्याला के विष्णु गार्डन में शनिवार रात नौ बजे चार मंजिला इमारत के ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई वहीं, 8 लोग घायल हो गए। घायलों को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जमींदोह हुई इस इमारत के मलबे से नौ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मलबे में अभी एक दर्जन लोगों के फंसे होने की संभावना है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुकी है। राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन विभाग, दमकल की आधा दर्जन गाडिय़ां व नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं। विष्णु गार्डन के एस ब्लॉक में बिरजू का चार मंजिला मकान था। शनिवार रात नौ बजे अचानक पहले जोर से आवाज आई और देखते ही देखते ताश के पत्ते की तरह पूरा इमारत जमींदोज हो गई। इमारत के गिरने से सामने वाला मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मलबे के हटाने के बाद ही हादसे में मरने वालों की सही संख्या के बारे में पता चल पाएगा। अभी तक आठ लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका है। ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए कैट्स एंबुलेंस व सिविल डिफेंसकर्मी भी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मकान 28 वर्ष पहले दो मंजिला बनाया गया था। मकान मालिक बिरजू ने दो साल पहले इसपर दो मंजिल और बना दिया। इसमें आठ कमरे बनाए गए थे। पुरानी इमारत पर ज्यादा भार होने के कारण यह गिर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिरजू खुद दूसरी मंजिल पर रहता था और बाकी किराए पर दे रखा था। बचाव कार्य के दौरान बिरजू को मलबे से निकाल लिया गया। वह अस्पताल में भर्ती है। बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं। लोगों ने बताया कि किराएदारों की संख्या को देखते हुए इसमें अभी एक दर्जन और लोगों के फंसे होने की संभावना है।
Sunday, 19 July 2015
Home »
Latest news
» दिल्ली में चार मंजिला इमारत जमींदोज, 4 की मौत 8
0 comments:
Post a Comment