Thursday, 30 July 2015

सुपुर्द-ए-खाक हुए डॉक्टर कलाम, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

नई दिल्ली ( 30 जुलाई ): पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के पार्थिव शरीर को आज उनके गृह नगर रामेश्वरम में 'भारत माता की जय' के नारों के बीच राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम दर्शन में भारी भीड़ जमा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और विभिन्न राज्यों के राज्यपाल औऱ मुख्यमंत्री भी डॉक्टर कलाम को श्रद्धांजलि देने रामेश्वरम पहुंचे थे। सेना के तीनों अंग के अध्यक्षों ने भी कलाम को श्रद्धांजलि दी।
डॉक्टर कलाम के भाई मो. मुथु मीरा लेबाई मराईकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलाम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉक्टर कलाम को श्रद्धांजलि देने के लिए रामेश्वरम पहुंचे
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी डॉक्टर कलाम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
डॉक्टर कलाम के अंतिम संस्कार के लिए तमिलनाडु में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था। वहीं पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में लोकसभा को कल तक के लिए औऱ राज्यसभा को आज 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। कलाम के अंतिम संस्कार के मद्देनजर रामेश्वरम और उसके आस-पास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
सेना के तीनों अंग ने कलाम को सलामी दी
डॉक्टर कलाम का सोमवार को शिलॉन्ग में एक कार्यक्रम के दौरान निधन हो गया था। डॉक्टर कलाम के शव को गुवाहाटी से दिल्ली लाया गया था जहां उनके घर 10 राजाजी मार्ग पर आम जनता के दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद कलाम के पार्थिव शरीर को दिल्ली से रामेश्वरम लाया गया।
कलाम के अंतिम संस्कार में जुटी में भारी भीड़

0 comments:

Post a Comment