गुड़गांव बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसला भगाने का मामला सामने आया है। बड़ी बहन ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया है।
बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार निवासी 18 वर्षीय युवती 15 दिन पहले ही बादशाहपुर में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के पास आई थी।
बड़ी बहन के मुताबिक शुक्रवार शाम को अचानक उसकी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। खोजबीन में पता चला कि पड़ोस में रहने वाला प्रिंस नाम का युवक भी गायब है।
परिवार के लोगों ने अंदेशा जताया है कि आरोपी युवक उसे शादी की नियत से भगा ले गया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दोनों का मोबाइल बंद आ रहा है। इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

0 comments:
Post a Comment