नई दिल्ली (28 अक्टूबर) :अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि अनुष्का और टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बीच संबंधों की चर्चा पिछले दिसंबर से चल रही है। इस दौरान विराट और अनु्ष्का कई मौकों पर साथ दिखे हैं। तभी से दोनों के शादी करने की अटकलें चल रही हैं।
अभी ऐसी भी ख़बर उड़ी थी कि विराट दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं। ये भी कयास लगाए जा रहे थे कि 2016 के शुरू में अनुष्का और विराट शादी कर सकते हैं। इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बुधवार को अनुष्का की तरफ से एक बयान जारी किया गया।
इस बयान में कहा गया- " अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों/अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल वह अपने काम से जुड़े कमिटमेंट्स को लेकर व्यस्त हैं और खुश हैं। वह अपने जीवन के बारे में हमेशा 'ओपन' रही हैं और वह सबसे निवेदन करती हैं और उन्हें अच्छा लगेगा कि उनके जीवन को लेकर किसी तरह के कयास न लगाए जाएं और अनुष्का शर्मा के खुद इस बाबत घोषणा करने का इतंजार किया जाए।"
0 comments:
Post a Comment