नई दिल्ली (28 अक्टूबर) : बॉलिवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और सुजैन (ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी) अपने कथित अफेयर की ख़बरों को बेशक कई बार खारिज़ कर चुके हैं लेकिन कुछ ना कुछ ऐसा ज़रूर होता है कि इनके नाम फिर सुर्खियों में आ जाता है। कुछ दिन पहले दोनों के कॉफी शॉप में स्पॉट किए जाने की खबर आई थी। अब चर्चा ये है कि सुजैन का 26 अक्टूबर को बर्थडे मनाने के लिए शिलॉन्ग में शूटिंग छोड़कर अर्जुन मुंबई पहुंचे। बताया जा रहा है कि सुजैन ने अपना 37वां जन्मदिन अर्जुन के साथ मनाया।
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सुजैन का जन्मदिन उनके पेरेन्ट्स के घर पर मनाया गया।
कुछ दिन पहले जुहू के एक कैफे में अर्जुन और सुजैन के देखे जाने की रिपोर्ट आई थी। हालांकि कैफे में भीड़ बढ़ने पर दोनों वहां से चले गए थे। सुजैन ने बाद में इस रिपोर्ट को खारिज़ किया था।
बता दें कि अर्जुन रामपाल की फिल्म 'रॉकऑन-2' की शूटिंग शिलॉन्ग में चल रही है। अब ये संयोग था या कुछ और कि अर्जुन 26 अक्टूबर को ही मुंबई लौटे, जिस दिन सुजैन का जन्मदिन था।
0 comments:
Post a Comment