Friday, 12 June 2015

5 हीरोइनों के कंधे तक ही पहुंच पाते हैं शाहरुख!



अगर लम्बाई की बात करें तो शाहरुख कई सारी हीरोइनों से हाइट में कम हैं। इनमें एक कैटरीना भी हैं। कैटरीना की लम्बाई है 1.74 मीटर। वहीं शाहरुख हैं 1.73 मीटर के। इस तस्वीर में भी आप साफ देख सकते हैं।मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की वैसे ही लम्बाई 1.75 मीटर है और हमारे शाहरुख 1.73 मीटर। तो समझ लें कितना फर्क है इन दोनो की लम्बाई में। पर फिल्मों में आपको ऐसा देखने को नहीं मिलेगा।फिल्मों में तो कुछ ऐसी कलाकारी दिखा देते है कि आप जान ही नहीं पाएंगे ये फर्क। शाहरुख शूटिंग के समय जो रोमांटिक सीन करते दिखते है, उसके पीछे कई राज छिपे हैं। वैसे बता दें कि अनुष्का की लम्बाई है 1.75 मीटर। तो शाहरुख यहां भी मात खा गये।शाहरुख दीपिका के साथ इस तस्वीर में कितनी ठिगने लग रहे हैं। पर फिल्मो में ऐसा आप नहीं देख पाएंगे। क्योकिं शाहरुख अक्सर ऊंची एड़ी के जूते पहनते हैं। तो कभी ये सब सिर्फ कैमरा की कलाबाजी ही होती है जिससे ये अपनी हिरोइनों के आगे लम्बे लग सकें।शाहरुख ने प्रियंका के साथ भी कई सारी फिल्में की है। पर हर फिल्म में आप शाहरुख को प्रियंका की लम्बाई से अधिक ही पाएंगे। जबकि ऐसा नही है, शाहरुख प्रियंका के आगे भी ठिगने लगते हैं।

0 comments:

Post a Comment