नई दिल्ली (21 जून): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
राजपथ पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 40,000 लोगों के साथ योग करके
वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। हालांकि, इस दौरान योग के सबसे आसान आसन माने
जाने वाले पद्मासन को सही तरीके से नहीं कर पाने वाली उनकी तस्वीरों पर
सोशल मीडिया पर काफी कॉमेंट किए जा रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी
शेयर की जा रही है।
यहां बता दें कि राजपथ पर योग करने के दौरान पद्मासन को दौरान पीएम मोदी अपने दोनों पैरों को सही मुद्रा में नहीं रखे हुए हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।उनके गलत आसन पर एक यूजर ने लिखा, 'जो लोग कभी नहीं करते और फोटो खिंचवाने के लिए नाटक करते हैं, वे सबसे आसान आसन, यानी पद्मासन भी गलत करते हैं। मोदी जी के पैरों की मुद्रा देखिए। सही पद्मासन में पीछे वाली लड़की बैठी है। देखिए, दोनों पैर ऊपर हैं। जो कभी नहीं करते हैं, वे नाटक के लिए भी नहीं कर सकते।' इसके अलावा राजपथ पर योग करने के दौरान तिरंगे का बना स्टोल उनके पैरों पर लटके होने के कारण भी कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तिरंगा भी पैरों को छू रहा है। संस्कृति और राष्ट्र का इतना घोर अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।'
आपको बता दें कि पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत ने नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। इस योग दिवस के आयोजन में 5000 स्कूली बच्चों के साथ साथ करीब 40 हजार लोगों ने योगाभ्यास कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह से पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment