अमृतसर। थाना छेहरटा के इलाका इंद्रपुरी में एक पिता ने अपनी ही 16 वर्षीय बेटी के साथ इसलिए दुष्कर्म किया, क्योंकि उसने पिता की बात नहीं मानी और प्रेमी से मिलना जारी रखा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इंद्रपुरी निवासी 16 वर्षीय लड़की पुतलीघर के एक स्कूल में प्लस वन की छात्रा है। उसका किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब उसके पिता प्रेमपाल को इसकी जानकारी मिली तो उसने बेटी को प्रेमी से मिलने से रोका, मगर उसने प्रेमी से मिलना जारी रखा। इससे गुस्साए पिता शनिवार रात जब उसकी पत्नी दूध लेने बाजार गई तो बेटी को घर में अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मां के घर लौटने पर पीड़िता ने उसे जानकारी दी। मामला थाना छेहरटा में पहुंचा। पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर रविवार सुबह छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है, मगर शर्म के मारे उसने किसी को नहीं बताया।
Monday, 20 July 2015
Home »
Latest news
» प्रेमी से मिलना जारी रखा तो पिता ने किया दुष्कर्म
0 comments:
Post a Comment