This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, 6 July 2015

जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका

जिम्बाब्वे दौरे पर जाने से पूर्व ही टीम इंडिया की गेंदबाजी मोर्चे को झटका लगा है। हालांकि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा टीम इंडिया इस परेशानी से भी निपटने को तैयार है।

टीम में फिरकी गेंदबाज के रुप में जगह पाने वाले करन शर्मा अंगुली में फ्रेक्चर के चलते बाहर हो गए है। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के पास पहले तीन स्पेशलिस्ट फिरकी गेंदबाज थे। 

लेकिन करन शर्मा के बाद अब हरभजन ‌सिंह के अलावा टीम में सिर्फ अब अक्षर पटेल के पास स्पिन का दारोमदार होगा। बीसीसीआई ने करन शर्मा की अनफिट की बात बताने के अलावा अभी करन शर्मा की जगह किसी को नियुक्त नहीं किया है।अजिंक्य रहाणे की कप्‍तानी में पहली बार टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर 10 जुलाई से 19 जुलाई तक रहेगी। इसमें तीन वनडे और दो टी-20 मुकाबले होने है।


बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सीनियर्स खिलाड़ियों टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ‌टेस्ट कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को आराम दिया है।

इन दिग्गजों के बिना रहाणे के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा टीम में कई क्रिकेटरों की लंबे समय बाद वनडे में वापसी हुई है। जिसमें रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह और मुरली विजय शामिल है।

इतना ही नहीं कई यंग क्रिकेटरों को आईपीएल में प्रतिभा दिखाने के बाद शामिल किया गया है। इनमें केदार जाधव, मनीष पांडे, संदीप शर्मा और मनोज तिवारी जैसे युवा बल्लेबाज है।

सबसे बड़ी ताकत बनी भाजपा की सबसे बड़ी मजबूरी

भाजपा मोदी सरकार की जिस सबसे बड़ी उपलब्धि को विपक्ष को घेरने लिए सबसे बड़ा हथियार बनाने जा रही थी, अब वही उपलब्धि विपक्ष का सबसे हथियार बन कर भाजपा को डरा रही है। 

एक साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने न आने को सबसे बड़ी उपलब्धि बताने वाली भाजपा को अब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही रोज सफाई देनी पड़ रही है। 

पार्टी की मुश्किल यह है कि मोदी सरकार के एक साल पूरा होने के बाद से तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री और एक केंद्रीय मंत्री भ्रष्टाचार के सवाल पर विपक्ष के निशाने पर हैं। 

कांग्रेस भी भ्रष्टाचार से जुड़े मसले जोरशोर से उठा कर मोदी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी सरकार की छवि को ध्वस्त कर देना चाहती है। 

यही कारण है कि पार्टी न केवल आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद के सवाल को बड़ा मुद्दा बना रही है, बल्कि भाजपा शासित राज्यों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले को भी केंद्रीय स्तर पर उठाने में पूरी ताकत लगा रही हैकांग्रेस की इस रणनीति को इस दृष्टि से भी समझा जा सकता है कि मध्यप्रदेश का व्यापमं घोटाला और छत्तीसगढ़ का चावल घोटाला संबंधी मामला सालों पुराना है। 

मगर पार्टी ने पहली बार इन मामलों को अपने केंद्रीय मंच पर जगह दी है। भाजपा के लिए परेशानी की बात यह है कि भ्रष्टाचार के मामले में केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि पार्टी शासित तीन राज्य विपक्ष के निशाने पर हैं। वह भी ऐसे समय जब पार्टी को सबसे बड़ी सियासी चुनौती बिहार विधानसभा चुनाव और संसद के मानसून सत्र से गुजरना है।

मोदी सरकार ने जब एक साल का कार्यकाल पूरा किया था, तब भाजपा जोश से भरी थी। पार्टी और सरकार के मंत्री सभी मंच पर इस दौरान भ्रष्टाचार की एक भी घटना सामने न आने देने को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बता रही थी। 

मगर एक साल का कार्यकाल पूरा होते ही न केवल मनी लांड्रिंग के आरोपी ललित मोदी की मदद के सवाल पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ-साथ राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आरोपों से घिर गईं, बल्कि व्यापम और चावल घोटाला मामले में विपक्ष दो दो और मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह को घेर लिया। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े भी बिना टेंडर जारी किए करोड़ों की खरीद के आरोपों में घिर गए।

कहीं कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ और न ही पार्टी बैकफुट पर है। लोगाें को पता है कि मुद्दाविहीन कांग्रेस कृत्रिम रूप से भ्रष्टाचार के मामलों को खड़ा करने की कोशिश कर रही है। यह छवि बिगाड़ने का प्रयास है जो कभी पूरा नहीं होगा।
-सांबित पात्रा, प्रवक्ता भाजपा

ये बेशर्म सरकार है। भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा और मोदी सरकार की पोलपट्टी खुल गई है। अगर आरोप झूठे हैं तो अपनी बात रखने के लिए कई तरह के मंच का उपयोग करने वाले पीएम मोदी चुप क्यों हैं? क्या यह भी झूठ है कि व्यापमं से जुड़े 56 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई?

जब रेमो डिसूजा को जेबकतरा समझ धर लिया गया!

मुंबई। कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा नए डांस आधारित रियलिटी शो 'डांस प्लस' में एक नए लुक में नजर आने वाले हैं। रेमो का यह लुक ऐसा है कि शायद ही उन्हें कोई पहचान पाए। हाल ही में जब रेमो इस लुक में सेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
सुरक्षाकर्मियों को लगा कि ये कोई जेबकतरा है जो सेट पर बिना किसी की अनुमति के अंदर जा रहा है। दरअसल, रेमो ने ऐसा जानबूझकर किया था। रेमो यह जानना चाहते थे कि इस लुक में उन्हें कोई पहचान पाता है या नहीं। हालांकि जब रेमो ने अपना चेहरा सुरक्षाकर्मियों को दिखाया, तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ।
बता दें कि रेमो ने इस रियलिटी शो के लिए हाल ही में शूटिंग की है। इस शो में रेमो सुपर जज के रूप में दिखाई देंगे। रेमो ने इस शो के लिए अलग-अलग लुक इस्तेमाल किए हैं। इन्हीं में से एक हुड लुक है, जिसके लिए उन्हें अपना पूरा शरीर और चेहरा ढक कर रखना है।
इस घटना के बारे में रेमो ने बताया, 'मैं बढ़िया मूड में था और 'डांस प्लस' के अपने हुड लुक को जांचने के लिए मुझे एक शरारत सूझी। जब मैं इस तरह हुड में शूट पर पहुंचा तो सब मुझ पर शक करने लगे और सुरक्षाकर्मियों ने मुझे पकड़ लिया।'

पति बीमार, देवर दो साल से कर रहा था भाभी से दुराचार

नोएडा। देवर पर भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। देवर भाभी के साथ पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। अब महिला आठ माह की गर्भवती है। महिला के साथ त्रासद पहलू यह है कि वह विकलांग और उसका पति लंबे समय से बीमार है।
पंचायत ने सुनाया है भाभी से शादी का फरमान
पूरा मामला जब पंचायत में पहुंचा तो वहां पर देवर को भाभी के साथ शादी करने का फरमान सुना दिया गया, लेकिन देवर भाभी के साथ शादी करने के लिए तैयार नहीं है। अब यह प्रकरण पुलिस कोतवाली पहुंच गया है।
दो साल पहले जनपद बिजनौर की रहने वाली एक विकलांग युवती का निकाह ब्रह्मपुरी के रहने वाले एक युवक से हुआ था। युवक शादी के बाद से ही बीमार रहने लगा। बीमारी का फायदा उठाकर छोटे भाई ने विकलांग भाभी के साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने देवर की शिकायत घर के बड़े बुजुर्गो से की, लेकिन बुजुर्गों ने उसे धमकाकर चुप रहने को कहा। इसके बाद देवर दो साल तक भाभी से दुष्कर्म करता रहा। अब महिला आठ माह की गर्भवती है।
महिला ने हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी मायके वालों को दी, जिसके बाद प्रकरण बिरादरी की पंचायत में पहुंच गया। पंचों ने आरोपी देवर को भाभी से निकाह करने का फरमान सुना डाला।
देवर पंचायत के फरमान पर सहमत नहीं हुआ। इससके बाद मामला पुलिस में पहुंच गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

बिन ब्याही मांओं को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा तोहफा

देश के सर्वोच्च न्यायालय ने आज अपने एक ऐतिहासिक फैसले में ये बात कही है कि अविवाहित मां बच्चे के पिता की मंजूरी के बगैर भी उसकी कानूनी अभिभावक बन सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने एक अविवाहित मां की याचिका की सुनवाई करते हुए उसे मंजूर कर लिया है। अदालत ने निचली अदालत को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली की एक अविवाहित मां ने अपने बच्चे की कानूनी तौर पर अभिभावक बनने के लिए अदालत में अर्जी दी थी।गौरतलब है कि दिल्ली की एक महिला ने अदालत में जब बच्चे की अभिभावक बनने की याचिका दी तो निचली अदालत ने उसे 'गार्जियनशिप एंड वार्ड्स एक्ट' के अनुसार उसे बच्चे के पिता से मंजूरी लेने के लिए कहा।

जब महिला ने ऐसा करने में असमर्थता जताई जिसकी वजह से अदालत ने उसकी याचिका ठुकरा दी। इसके बाद महिला ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

हाईकोर्ट में महिला ने बताया कि बच्चे के पिता को बच्चे के बारे में कुछ भी नहीं पता है। वो नहीं जानता कि उसका कोई बच्चा भी है। बच्चे के पालन-पोषण से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

महिला का कहना था कि अगर पिता को पता भी चला तो दोनों ही पक्षों को परेशानी हो सकती है। महिला की ये दलील सुनने के बावजूद हाईकोर्ट ने उसकी याचिका ‌खारिज कर दी।

नोएडा संदिग्ध हालत में 8वीं मंजिल से गिरी नौकरानी, मौत

नोएडा रियल एस्टेट की एक कंपनी में काम करने वाले दंपति के फ्लैट से गिरकर कर उनकी नौकरानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि, दंपति का कहना है कि वह कबूतर पकड़ने के चक्कर में आठवीं मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-50 स्थित एक्साटिका सोसायटी निवासी अनुराग के घर झारखंड निवासी बबीता (21) नौकरानी के रूम में काम करती थी। पति-पत्नी एक रियल स्टेट कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे जब दंपति अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फ्लैट अंदर से बंद है।

उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया। उनकी नौकरानी घर में नहीं थी। आठवीं मंजिल पर उनका फ्लैट है। जहां से बबीता नीचे गिरी पाई गई। उन्होंने मामले की सूचना सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड को दी । घटना के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में बताया गया।

बबीता को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीएसपी अरविंद यादव का कहना है कि दंपति ने पूछताछ में बताया कि बबीता को कबूतर पकड़ने का शौक था, उनकी बॉलकनी में कई कबूतर आते हैं। ऐसे में उसे पकड़ने के चक्कर में वह नीचे गिर पड़ी होगी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

Sunday, 5 July 2015

गुड़गांव लड़की को बहला-फुसलाकर ले भागा युवक

गुड़गांव बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसला भगाने का मामला सामने आया है। बड़ी बहन ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया है। 

बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार निवासी 18 वर्षीय युवती 15 दिन पहले ही बादशाहपुर में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के पास आई थी।

बड़ी बहन के मुताबिक शुक्रवार शाम को अचानक उसकी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। खोजबीन में पता चला कि पड़ोस में रहने वाला प्रिंस नाम का युवक भी गायब है। 

परिवार के लोगों ने अंदेशा जताया है कि आरोपी युवक उसे शादी की नियत से भगा ले गया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक दोनों का मोबाइल बंद आ रहा है। इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।