नई दिल्ली (22 जून):उत्तर प्रदेश में 13 स्मार्ट सिटी बनाए जाएंगे। शहरी विकास मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र ने देश के चुनिंदा राज्यों में 100 स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला किया है। इनमें से सबसे ज्यादा शहर यूपी में बनाए जाएंगे।
सूत्रों के मुतिबक, मध्य प्रदेश में 7, तमिलनाडु में 12 और महाराष्ट्र में 10 स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जा रही है। उधर, गुजरात और कर्नाटक में 6-6 और राजस्थान-बंगाल में 4-4 स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव है। बिहार के साथ आंध्र प्रदेश और पंजाब को तीन-तीन स्मार्ट सिटी की सौगात मिली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की शुरुआत 25 जून को करेंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से सभी शहरों और कस्बों को तय मानकों के आधार राज्य सरकार से मशविरा कर परखा जाएगा। मंत्रालय हर राज्य को बताएगा कि उस राज्य से कितने स्मार्ट सिटी नामांकित किए जा सकते हैं।