Friday 9 October 2015
सलमान ने जारी किया 'सुल्तान' का फर्स्ट लुक
मुंबई (9 अक्टूबर) :सलमान ख़ान की फिल्म 'सुल्तान' का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है। सलमान ख़ान ने खुद ट्विटर पर फर्स्ट लुक को जारी किया। साथ ही लिखा- 'ये तस्वीर ट्रेनिंग के दौरान ली गई।'इस तस्वीर में सलमान रौबीले अवतार में नज़र आ रहे हैं। इसके साथ टैगलाइन है- कुश्ती खेल नहीं है, ये उस लड़ाई के बारे मे है जो आपके अंदर से है।
सुल्तान में सलमान 40 वर्षीय हरियाणवी पहलवान का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को अली अब्बास ज़फ़र निर्देशित कर रहे हैं। यशराज बैनर्स के तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।
यह फिल्म 2016 की ईद पर रिलीज होगी। संभवत उसी वक्त शाहरुख़ ख़ान की फिल्म 'रईस' भी रिलीज़ होगी।
हिसार: आश्रम में लड़कियों का यौन शोषण, दो आरोपी गिरफ्तार
हिसार (9 अक्टूबर):हरियाणा के हिसार में एक बार फिर आस्था के नाम पर यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैमरी के कृष्ण परनामी आश्रम में रहने वाली दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें आश्रम में हवास का शिकार बनाया गया है। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आश्रम प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है।
मेडिकल जांच में भी इसबात की पुष्टि हुई है कि लड़कियों को हवस का शिकार बनाया गया है। दरअसल 14 सितंबर को जिला प्रशासन ने जेजे एक्ट के तहत आश्रम का भवन न होने का हवाला देते हुए वहां रह रहे 46 बच्चों को शैशवकुंज और बाल भवन में शिफ्ट कर दिया था।
जैसे ही ये लड़कियां आश्रम छोड़कर शैशवकुंज गयीं आश्रम की पोल पट्टी खोलने लगीं। यौन शोषण के अलावा लड़कियों ने आश्रम प्रबंधन पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। लेकिन आश्रम प्रबंधन का कहना है कि अगर रेप हुआ तो बाहर हुआ आश्रम में नहीं।
झलक दिखला जा रिलोडेड' का ख़िताब फैज़ल खान ने जीता
मुंबई (9 अक्टूबर) : जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था 16 वर्षीय फैज़ल ख़ान ने 'झलक दिखला जा रिलोडेड' का खिताब जीत लिया है। कलर्स चैनल के इस डांस रियलटी शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शूटिंग बुधवार को हुई।
इस शो के जजों में अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और कोरिओग्राफर गणेश हेगड़े शामिल थे। पहले इस शो में निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी एक जज थे। लेकिन बॉलिवुड मे व्यस्तता की वजह से उनकी जगह मलाइका अरोड़ा ने ली।
फैज़ल ने फाइनल राउंड में पहुंचे मोहित मलिक, सनाया ईरानी और शमिता शेट्टी को पीछे छोड़ कर ख़िताब अपने नाम किया।
लेकिन सनाया ईरानी को ये फैसला रास नहीं आया। सनाया ने ट्विटर पर शो के जज शाहिद कपूर और गणेश हेगड़े को 'चीटर' तक कह दिया।