Sunday 30 August 2015
दिल्ली: AIIMS में मिली एमबीबीएस छात्रा की डेडबॉडी
नई दिल्ली (30 अगस्त): इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से, जहां एम्स में एमबीबीएस की एक छात्रा का शव मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने खुदकुशी की है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की थी। हाल ही में उसने एम्स ज्वाइन किया था। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की ये अभी साफ नहीं है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
की एंड का' के लिए 20 घंटे में अर्जुन ने बदले 23 कॉस्ट्यूम
नई दिल्ली(29 अगस्त): डायरेक्टर आर. बाल्की की अगली फिल्म 'की एंड का' में एक्टर अर्जुन कपूर में एक हाउस हसबैंड की भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि, इस फिल्म के लिए अर्जुन बहुत मेहनत कर रहे हैं।
खबरो के अनुसार अर्जुन ने 20 घंटो तक लगातार काम किया और शूटिंग के दौरान उन्होंने लगभग 23 कॉस्ट्यूम बदले सीन किचन में फिल्माया जाना था। अर्जुन ने सुबह 9 बजे से फिल्म की शूटिंग शुरू की और दूसरे दिन सुबह के 5 बजे शूटिंग पूरी की डायरेक्टर आर.बाल्की अर्जुन की लगन से काफी प्रभावित हुए हैं।
खबरो की माने तो सेट का आखिरी दिन था और प्रोड्यूसर चाहते थे कि किचन किसी हद तक बिल्कुल रियल लगे इसी लिए उन्होंने पूरा फ्रिज सामान से भर दिया उस पर स्क्रैच किये और साथ ही घर के उपयोगी सामान से किचन को भर दिया गया था।
फिल्म 'की एंड का' में अर्जुन कपूर के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार में है। फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी कैमियो रोल में नजर आएंगे।

बंद नहीं होगा गीता प्रेस, प्रबंधन ने दिया भरोसा
गोरखपुर(30 अगस्त): दुनियाभर में धार्मिक किताबों को सस्ती दर पर छापने को लेकर मशहूर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का गीता प्रेस इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। बीते दिनों ऐसी खबरें आ रहीं थी कि गीता प्रेस होने वाला है लेकिन प्रबंधन ने इन सभी खबरों को निराधार बताते हुए कहा है कि गीताप्रेस न तो बंद होने की स्थिति में है और न ही इसे बंद होने दिया जाएगा। प्रबंधन का कहना है कि कुछ कर्मचारी हड़ताल पर गए हुए हैं, जिसकी वजह से काम बंद है।
प्रबंधन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मीडिया में दिखाई जा रही खबरें भ्रामक व असत्य हैं। प्रेस बंद नहीं हुआ है। केवल कर्मचारियों की हड़ताल के कारण काम बंद है। कर्मचारियों की उद्दंडता के कारण कुछ कर्मचारियों को निलंबित किए जाने से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल का भी मतलब यह नहीं है कि कि गीताप्रेस बंद कर दिया जाए।