Monday 27 July 2015
भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम का निधन
नई दिल्ली (27 जुलाई): पूर्व राष्ट्रपति और अब्दुल कलाम आजाद का निधन हो गया है। वह शिलांग में एक लेक्चर देने के लिए गए थे। 83 साल के कलाम की शिलांग में आईआईएम में लेक्चर देने गए थे लेकिन वहीं पर भाषण देने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े।
जानकारी के अनुसार, उन्हें वहां के ही एक अस्पताल में 7 बजे भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि उनकी ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन एकदम से कम हो गई थी जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।
18 जुलाई, 2002 को डॉक्टर कलाम को नब्बे प्रतिशत बहुमत द्वारा 'भारत का राष्ट्रपति' चुना गया था और इन्हें 25 जुलाई 2002 को संसद भवन के अशोक कक्ष में राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई। इस संक्षिप्त समारोह में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य तथा अधिकारीगण उपस्थित थे। इनका कार्याकाल 25 जुलाई 2007 को समाप्त हुआ।
भारत के अब तक के सर्वाधिक लोकप्रिय व चहेते राष्ट्रपतियों में से एक डॉ. अबुल पाकिर जैनुलआब्दीन अब्दुल कलाम ने तमिलनाडु के एक छोटे से तटीय शहर रामेश्वरम में अखबार बेचने से लेकर भारत के राष्ट्रपति पद तक का लंबा सफर तय किया है। पूर्व राष्ट्रपति अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम को पूरा देश एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जानता था। वैज्ञानिक और इंजीनियर कलाम ने 2002 से 2007 तक 11वें राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की। मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्ध कलाम देश की प्रगति और विकास से जुड़े विचारों से भरे व्यक्ति थे।
एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ। पेशे से नाविक कलाम के पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं थे। ये मछुआरों को नाव किराये पर दिया करते थे। पांच भाई और पांच बहनों वाले परिवार को चलाने के लिए पिता के पैसे कम पड़ जाते थे इसलिए शुरुआती शिक्षा जारी रखने के लिए कलाम को अखबार बेचने का काम भी करना पड़ा। आठ साल की उम्र से ही कलाम सुबह 4 बचे उठते थे और नहाकर गणित की पढ़ाई करने चले जाते थे। सुबह नहाकर जाने के पीछे कारण यह था कि प्रत्येक साल पांच बच्चों को मुफ्त में गणित पढ़ाने वाले उनके टीचर बिना नहाए आए बच्चों को नहीं पढ़ाते थे। ट्यूशन से आने के बाद वो नमाज पढ़ते और इसके बाद वो सुबह आठ बजे तक रामेश्वरम रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर न्यूज पेपर बांटते थे।
कलाम ‘एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी’ में आने के पीछे अपनी पांचवी क्लास के टीचर सुब्रह्मण्यम अय्यर को बताते थे। वो कहते हैं, ‘वो हमारे अच्छे टीचर्स में से थे। एक बार उन्होंने क्लास में पूछा कि चिड़िया कैसे उड़ती है? क्लास के किसी छात्र ने इसका उत्तर नहीं दिया तो अगले दिन वो सभी बच्चों को समुद्र के किनारे ले गए, वहां कई पक्षी उड़ रहे थे। कुछ समुद्र किनारे उतर रहे थे तो कुछ बैठे थे, वहां उन्होंने हमें पक्षी के उड़ने के पीछे के कारण को समझाया, साथ ही पक्षियों के शरीर की बनावट को भी विस्तार पूर्वक बताया जो उड़ने में सहायक होता है। उनके द्वारा समझाई गई ये बातें मेरे अंदर इस कदर समा गई कि मुझे हमेशा महसूस होने लगा कि मैं रामेश्वरम के समुद्र तट पर हूं और उस दिन की घटना ने मुझे जिंदगी का लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी। बाद में मैंने तय किया कि उड़ान की दिशा में ही अपना करियर बनाऊं। मैंने बाद में फिजिक्स की पढ़ाई की और मद्रास इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की।’
1962 में कलाम इसरो में पहुंचे। इन्हीं के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहते भारत ने अपना पहला स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 बनाया। 1980 में रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के समीप स्थापित किया गया और भारत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब का सदस्य बन गया। कलाम ने इसके बाद स्वदेशी गाइडेड मिसाइल को डिजाइन किया। उन्होंने अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलें भारतीय तकनीक से बनाईं। 1992 से 1999 तक कलाम रक्षा मंत्री के रक्षा सलाहकार भी रहे। इस दौरान वाजपेयी सरकार ने पोखरण में दूसरी बार न्यूक्लियर टेस्ट भी किए और भारत परमाणु हथियार बनाने वाले देशों में शामिल हो गया। कलाम ने विजन 2020 दिया। इसके तहत कलाम ने भारत को विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की के जरिए 2020 तक अत्याधुनिक करने की खास सोच दी गई। कलाम भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे।
1982 में कलाम को डीआरडीएल (डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट लेबोरेट्री) का डायरेक्टर बनाया गया। उसी दौरान अन्ना यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया। कलाम ने तब रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. वीएस अरुणाचलम के साथ इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईजीएमडीपी) का प्रस्ताव तैयार किया। स्वदेशी मिसाइलों के विकास के लिए कलाम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई।
इसके पहले चरण में जमीन से जमीन पर मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल बनाने पर जोर था। दूसरे चरण में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल, टैंकभेदी मिसाइल और रिएंट्री एक्सपेरिमेंट लॉन्च वेहिकल (रेक्स) बनाने का प्रस्ताव था। पृथ्वी, त्रिशूल, आकाश, नाग नाम के मिसाइल बनाए गए। कलाम ने अपने सपने रेक्स को अग्नि नाम दिया। सबसे पहले सितंबर 1985 में त्रिशूल फिर फरवरी 1988 में पृथ्वी और मई 1989 में अग्नि का परीक्षण किया गया। इसके बाद 1998 में रूस के साथ मिलकर भारत ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने पर काम शुरू किया और ब्रह्मोस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की गई। ब्रह्मोस को धरती, आसमान और समुद्र कहीं भी दागी जा सकती है। इस सफलता के साथ ही कलाम को मिसाइल मैन के रूप में प्रसिद्धि मिली और उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
कलाम को 1981 में भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण और फिर, 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में भारत रत्न प्रदान किया। भारत के सर्वोच्च पर पर नियुक्ति से पहले भारत रत्न पाने वाले कलाम देश के केवल तीसरे राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले यह मुकाम सर्वपल्ली राधाकृष्णन और जाकिर हुसैन ने हासिल किया।
पत्नी के साथ उसके पैतृक गांव पहुंचे रैना, जुटी भीड़
बागपत (27 जुलाई): शादी के बाद टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना पहली बार अपनी पत्नी प्रियंका के साथ के साथ उसके पैतृक गांव बमनोली पहुंचे। यहां वह पत्नी के साथ गांव के नागेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे।
बागपत के बमनोली गांव के लोगों ने क्रिकेटर दामाद का इस दौरान भव्य स्वागत किया। बागपत में बड़ौत के बमनोली गांव में सुरेश रैना की ससुराल है। विवाह के बाद पत्नी प्रियंका के साथ पहली बार ससुराल आ रहे सुरेश रैना अपनी ससुराल में पूजा-अर्चना भी करेंगे। बागपत के बामनौली गांव की परम्परा है कि दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद गांव के नागेश्वर मंदिर में पूजा करने जाते हैं।
रैना भी ससुराल में पत्नी प्रियंका के साथ पूजा करने आये हैं। नागेश्वर मंदिर में पूजा करने के बाद सुरेश रैना पत्नी प्रियंका तथा उनके परिवार के लोगों के साथ ठाकुर द्वारा हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम प्रियंका के अन्य रिश्तेदारों के घर पर भी जाने का है। तीन अप्रैल बामनोली गांव की प्रियंका का विवाह गाजियाबाद के सुरेश रैना के साथ दिल्ली में हुआ था।

कपिल का शो देखने के लिए पहुंचे इतने लोग कि वो रह गए हैरान
नई दिल्ली। कपिल शर्मा सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। कुछ दिनों पहले दुबई में किया गया उनका पहला शो काफी हिट रहा था। अब वो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की पूरी टीम के साथ यूएस-कनाडा के टूर पर निकले हैं और वहां भी उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है कपिल शर्मा ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें लोगों की भीड़ देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कपिल शर्मा ने कनाडा के एक शहर हैमिल्टन में आयोजित अपने शो की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें एक थियेटर फुल पैक्ड दिख रहा है और लोगों को इतनी भीड़ देखकर कपिल शर्मा ने भी लिखा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है। ये रही उनकी तस्वीर और वो ट्वीट।एक ट्वीट में कपिल शर्मा ने इतना प्यार देने के लिए टाेरंटो का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने दर्शकों की भीड़ की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ये भी लिखा है कि वो भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। ये रही वो तस्वीर। वाकई में कॉमेडी के मामले में कपिल शर्मा का कोई जवाब नहीं है। वो जल्द बॉलीवुड में भी एंट्री मारने वाले हैं।
गुरदासपुर में आतंकी हमला, गृहमंत्री के नीमच में होने से पीएम नाखुश!
नई दिल्ली (27 जुलाई):पंजाब के गुरदासपुर में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है जिसमें पंजाब पुलिस के एसपी सहित 4 जवान शहीद हो गए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस समय मध्यप्रदेश के नीमच में हैं।
इतने अहम मौके पर राजनाथ का दिल्ली से दूर होना विरोधियों को निशाना साधने का मौका दे रहा है। खुद पीएम भी इससे नाखुश बताए जा रहे हैं। आज सुबह जब ये हमला हुआ था राजनाथ सिंह दिल्ली में थे, लेकिन 10 बजे के बाद वो मध्यप्रदेश रवाना हो गए। राजनाथ पीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में भी शामिल नहीं हुए। खबर है कि पीएम इस बात से नाराज हैं। हालांकि राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह पंजाब में सारे इंतजाम करने के बाद भी वह मध्यप्रदेश गए थे।
वहीं आतंकी हमले का मसला संसद में भी गूंजा। विपक्ष ने आतंकी हमले पर सरकार से जवाब देने की मांग की। सदन में इस पर बहस कराने की मांग की गई। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच रही है लिहाजा कांग्रेस इसकी निंदा करती है।
उधर संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि आतंकी हमले पर सियासत नहीं होनी चाहिए और एक बार जब हालात संभल जाएंगे तो सरकार इसपर जवाब देगी। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह इस मसले पर कल जवाब देंगे।
गौरतलब है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह सीआरपीएफ के एक कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश के नीमच में हैं। इस बीच उन्होंने बयान जारी कर कहा कि गुरदासपुर हमले पर मैं कल लोकसभा में बयान दूंगा । मैं ये नहीं समझ पा रहा कि जब हम अपने पड़ोसी के साथ शांति का रिश्ता रखना चाहते हैं तो क्यों लगातार सीमापार से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। हम पाकिस्तान के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन राष्ट्रीय गौरव की कीमत पर नहीं। हम पहले हमला करने वाले नहीं हैं, लेकिन अगर हम पर हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सेट पर गिरीं शिल्पा की बहन शमिता, नाक फ्रेक्चर
मुंबई(27 जुलाई):डांसिंग रियलिटी शो "झलक दिखला जा" की कंटेस्टटेंड शमिता शेट्टी हाल ही डांस के दौरान घायल हो गई। हाल ही टि्वटर पर खबर की जानकारी देते हुए शमिता की बहन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बताया की शमिता का सेट पर एक्सिडेंट हो गया जिसके दौरान उनकी नाक फ्रेक्चर हो गई। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को टांके भी लगे हैं।
शिल्पा ने बहन की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें शमिता बेड पर लेटी हुई है और उनकी नाक पर बैंडेज लगा हुआ है। शिल्पा ने इस फोटो पर ट्वीट किया है, "विवान चाहता है कि मासी नाक में लगी चोट को छिपाले के लिए आयरन मैन का मास्क लगा ले.. शमिता तुम बहादुर गर्ल हो.."
गुरदासपुर आतंकी हमले में एसपी सहित अब तक 12 मरे
पंजाब के गुरदासपुर में आज सुबह साढ़े 5 बजे आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान बॉर्डर से महज 15 किमी दूर हुए हमले में पुलिस और आतंकियों के बीच अभी भी फायरिंग चल रही है।
हमले में 7 पुलिसवालों सहित 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में गुरदासपुर के एसपी बलजीत सिंह भी शामिल हैं। 10 घायल हैं। एक आतंकी भी ढेर हो चुका है।
आर्मी यूनिफॉर्म में आए 4 आतंकियों ने पहले जम्मू के कटरा जा रही बस पर फायरिंग की। उसके बाद दीनानगर पुलिस स्टेशन पर फायरिंग की। इस समय सेना और एनएसजी कमांडो मौके पर मौजूद हैं। पंजाब पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बीएसएफ भी पहुंच चुकी है।
पूरे पंजाब में और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। अंबाला और कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात हो चुका है। चेकिंग जारी है। पंजाब में रेल यातायात रोक दिया गया है। स्कूल, कॉलेज बंद करा दिए गए हैं।आतंकियों ने सबसे पहले पंजाब से जम्मू जा रही बस पर हमला किया। उसके बाद आतंकी फायरिंग करते हुए दीनानगर पुलिस स्टेशन में घुस गए। थाने के बाहर भारी फायरिंग चल रही है। टेररिस्ट थाने के अंदर मौजूद हैं और ग्रेनेड फेंक रहे हैं।
इस हमले में एसएचओ समेत 3 पुलिसवाले घायल हो गए। गुरदासपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अब तक एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है। एक अन्य व्यक्ति के भी मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध
आतंकी आर्मी की वर्दी में हैं और ऑल्टो में सवार होकर आए थे। आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उन्होंने कुछ पुलिसवालों को वहां बंधक भी बना रखा है। कई हमले से निपट चुकी एनएसजी को भी अलर्ट पर रखा गया है। ताजा जानकरी के मुताबिक, प्रदेश भर में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने दीनानगर रेलवे स्टेशन पर 5 बम बरामद किए हैं। ये बम परमांनद रेलवे स्टेशन पर पुलिया के ऊपर मिले। इसके चलते रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया गया है। ट्रेन रोक दी गई है। बम निरोधक स्कवायड मौके पर पहुंच चुका है।
बताया जा रहा है कि इन्हीं आतंकियों ने बड़ा हमला करने के लिए ये बम प्लांट किए थे। इस समय मौके पर पंजाब पुलिस बल मौजूद है। थाने के बाहर पुलिस ने आतंकियों को घेरा हुआ है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
बता दें कि सेना ने पंजाब पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी कि पाकिस्तान की तरफ से करीब 200 आतंकी घुसने की फिराक में हैं।
आतंकी हमले को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री से पंजाब के पल-पल के हाल की जानकारी ले रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि लगता है कोई बंधक नहीं है, उन्होंने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, 'पंजाब डीजीपी ने बताया है कि बंधक नहीं है लेकिन ये हमला गंभीर है'

नाराज अन्ना ने केजरीवाल को भूषण-यादव से सुलह करने को कहा
नई दिल्ली ( 27 जुलाई ): समाजसेवी अन्ना हजारे ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। अन्ना ने केजरीवाल से कहा कि प्रशांत भूषण औऱ योगेंद्र यादव को पार्टी से नहीं निकाला जाना चाहिए था।
अन्ना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को दोनों से सुलह करने का सुझाव दिया। अन्ना औऱ केजरीवाल के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई। वहीं केजरीवाल ने अन्ना को दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। मुलाकात में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी शामिल थे। केजरीवाल ने अन्ना को दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई आम आदमी कैंटीन, मोबाइल क्लिनिक और रिश्वतखोरी के खिलाफ काम आदि पहलों के बारे में बताया।
मुलाकात का हिस्सा रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा हमने अन्ना जी को दिल्ली सरकार के कामकाज के बारे में बताया। हमने उनको एसीबी के काम के बारे में भी बताया। वहीं केंद्र सरकार कैसे हमारे कामकाज में बाधा पैदा कर रही है हमने इसके बारे में भी बताया। वहीं जब लोकपाल के नियुक्ति के बारे में पूछा गया तो हमने कहा कि लोकपाल विधेयक अगले सत्र में लाया जाएगा।
बता दें पार्टी नेतृत्व तथा संगठन के भीतर के कामकाज पर सवाल उठाए जाने के बाद प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अप्रैल में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
पठानकोट-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर मिले 5 बम, ट्रैनें रोकी गईं
नई दिल्ली (27 जुलाई):पंजाब के गुरदासपुर में संदिग्ध आतंकियों ने थाने और यात्री बस पर सोमवार सुबह हमला किया। जिसके बाद पठानकोट-अमृतसर रेलवे ट्रैक पर 5 बम मिले हैं।
इन बमों के रेलवे ट्रैक पर मिलने की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। रेलवे के मुताबिक, पठानकोट-अमृतसर रेलवे लाइन पर पेट्रोलमैन अश्विनी को ब्रिज नंबर 236 के पास बम दिखाई दिया, जिसके बाद बम के बारे में पता चल पाया। ट्रैक पर बम मिलने से ट्रेन नंबर 54612 को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया है। इसके साथ ही इस रूट से जाने वाली सभी ट्रेनों को फिलहाल रोक दिया गया है।
खूबसूरत दिखने लिए कटरीना एक बार में खर्च करती हैं इतने रुपए
नई दिल्ली(27 जुलाई): बॉलिवुड में अपनी जगह बनाने के लिए एक्ट्रेसेस को क्या-क्या जतन नही करने पड़ते हैं। कभी अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए तो कभी अपने फिगर को मेन्टेन रखने के लिए बॉलिवुड एक्ट्रेसेस हजारो-लोखो खर्च कर देती हैं ताकि उन्हें एक से एक अच्छी फिल्में मिले और उनका करियर सफलता से चलता रहें।
इन्ही में से एक हैं बॉलिवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ। जी हां, कटरीना अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए नियमित रूप से ऑक्सीजन थैरेपी ले रही हैं। हाल ही में उनका यह ब्यूटी सीक्रेट पता चला है। उनकी इस ऑक्सीजन थैरेपी का पूरा नाम हाइपरबैरिक ऑक्सीजन थैरेपी( एचबीओटी) है। इसमें पेशेंट्स को एक प्रेशराइज्ड चैंबर में प्योर ऑक्सीजन दी जाती है।
बता दें, तेज धूप के कारण जो स्किन को हानि होती है उसकी रिपेयरिंग के लिए इस ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लिया जाता है। इससे स्किन रिजूवनेट होती है और रंग निखर के आता है। इसकी एक सीटिंग के लिए तकरिबन 20 हजार रुपए का खर्च होता है।
कटरीना के अलावा बॉलिवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया जो फिल्म 'हीरो' से बी-टाउन में डेब्यू करने जा रही हैं वो भी यह थैरेपी लेती हैं। दोनों के अलावा एक्टर वरुण धवन और अमित साध भी इस थैरेपी को लेते हैं। केवल बॉलिवुड एक्ट्रैस ही नहीं बल्कि बॉलिवुड हीरो भी यह थैरेपी लेने में पीछे नहीं हैं।

पंजाब: गुरदासपुर में आतंकी हमला, 3 की मौत, 7 घायल
गुरदासपुर ( 27 जुलाई ):पंजाब के गुरदासपुर में दीनानगर पुलिस स्टेशन के बाहर आतंकी हमला हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। पिछले दो घंटो से मुठभेड़ जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार पठानकोट से सेना को बुलाया लिया गया है।
वहीं सूत्रों के मुताबिक आंतकी के निशाने पर अमरनाथ यात्री थे। आंतकी ने जम्मू जाने वाली बस पर हमला किया है। वहीं पठानकोट रेलवे ट्रेक पर बम मिलने की सूचना है। आतंकियों ने पहले बस पर फिर थाने में फायरिंग की।गृह मंत्रालय ने इसको आतंकी हमला माना है। आतंकी अभी भी पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं। हमले के बाद पंजाब में स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है।
हमलावर एक गाड़ी में सवार थे और मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हमलावर फौजी वर्दी में थे ।बता दें घायल होने वालों में एसएचओ और दो अन्य पुलिसकर्मी भी हैं । पुलिस ने थाने के साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया है। चश्मदीदों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े पांच बजे ये हमला हुआ है।