Monday 21 December 2015

सुहागरात की रात खुली इस दुल्‍हन की पोल...

ग़ज़ियाबाद  (21 दिसंबर):सुहागरात के दिन हर दंपत्त‍ि अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के सपने संजोते हैं लेकिन यूपी के बुलंदशहर में एक दुल्‍हन ने ऐसा कारनामा किया इससे सभी दंग रह गए। यहां पर दुल्‍हन शादी की पहली रात ही कैश व घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गई।
जानकारी मुताबिक शादी तय होते वक्त भी पत्नी ने अपने गरीबी का रोना रोकर पति से सवा लाख रुपए ऐंठ लिया। इसके बाद चालाकी से दूसरे गांव में बारात बुलाई। शादी में दूल्हे के परिजन, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग शामिल हुए। दिनभर घर में खुशियों का माहौल रहा। विधि-विधान के अनुसार दोनों की शादी हुई। एक-दूसरे को माला पहनाने के साथ दोनों ने पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद भी लिया।
पत्नी की चालाकी से अनजान पति उसकी सारी ख्वाहिश पूरी करता रहा, लेकिन उसका क्या पता था कि पत्नी उसे धोखा दे रही है। इसके बाद रात को दुल्हन अपने पति का साथ छोड़कर कैश व घर में रखे जेवर लेकर फरार हो गई। पत्नी की खोज में पति जब ससुराल पहुंचा तो गांव में लोगों की बात सुनकर उसके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी दुल्हन तो दो बच्चों की मां है और इसी तरह कई लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। दूल्हे ने अब आरोपी दुल्हन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

0 comments:

Post a Comment