नई दिल्ली: ज़िम्बाबवे क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने भारत के साथ दौरे की आधिकारिक पुष्टी कर दी है.ज़िम्बाबवे क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर एलिस्टेयर कैम्पबेल ने ज़िम्बाबवे क्रिकेट के ट्विटर पेज पर ट्वीट कर लिखा, '7 जुलाई को भारतीय टीम ज़िम्बाबवे पहुंच रही है. जिसके बाद 20 जुलाई तक वो ज़िम्बाबवे टीम के साथ 3 वनडे और 2 टी-20 मैच की सीरीज़ खेलेगी.'
इसके साथ ही एलिस्टेयर कैम्बेल ने कहा कि, 'भारतीय टीम के साथ तय कार्यक्रम की तारीखों का एलान इसी हफ्ते में कर दिया जाए. भारत के सभी वनडे और टी-20 मुकाबले हरारे क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे.'
लंबे से समय से अटकी इस क्रिकेट श्रृंखला का को अब हरी झंडी मिल गई है. ज़िम्बाबवे क्रिकेट के एमडी कैम्पबेल ने इसके लिए बीसीसीआई को भी धन्यवाद कहा.
इस समय भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर 1 टेस्ट और 3 वनडे खेलने के लिए गई है. जबकि ज़िम्बाबवे की टीम लंबे समय बाद पाकिस्तान की सरज़मी पर क्रिकेट सीरीज़ खेलकर लौटी है.
ज़िम्बाबवे के मैनेजिंग डायरेक्टर ने ट्वीट कर ये भी लिखा कि, 'भारत के लौटने के साथ ही ज़िम्बाबवे में वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम आएगी.' GAURAV NEWS








0 comments:
Post a Comment