Sunday, 11 October 2015
मेट्रो में महिला के साथ की गंदी हरकत
नई दिल्ली (11 अक्टूबर):देश ही नहीं दुनिया के कई देशों में लोग मेट्रो में सफर करते हैं। हालांकि हर बार यहां पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई जाती है लेकिन कुछ खास परिणाम सामने नहीं आते।
वैसे इस बार एक ऐसी वीडियो यू-ट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स की करतूत कैमरे में कैद हो गई है। यह शख्स मेट्रो में महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। यह मामला पड़ोसी देश चीन का है।
दक्षिण चीन के सिंचेन प्रांत में इस वीडियो को एक पैसेंजर ने फोन से शूट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
आशिकी कपल आदित्य रॉय कपूर और श्रद्दा कपूर एक बार फिर आ सकते हैं नजर...
मुंबई(11 अक्टूबर): फिल्म निर्माता मणि रत्नम की फिल्म 'ओ कधल कनमणि' के हिन्दी रिमेक में काम करने के लिए बॉलिवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस श्रद्दा कपूर का नाम सामने आ रहा है।
खबरो की माने तो डायरेक्टर शाद अली अपने गुरु मणि रत्नम की तमिल रोमांटिक फिल्म 'ओ कधल कनमणि' का रिमेक बनाने के प्लानिंग कर रहे हैं। जिसके लिए वो पहले आलिया भट्ट और वरुण धवन को कास्ट करना चाहते थे।
लेकिन, आलिया और वरुण के बिजी श्डुअल की वजह से ये पोसिबल नही हो सका और अब आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था और अब खबरें आ रही है कि सोनाक्षी सिन्हा को श्रद्दा कपूर से रिप्लेस किया जा सकता है।
अमिताभ बच्चन के 15 मशहूर डायलॉग, जो बन गए मुहावरे
मुंबई(11th October): आज फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन 73 साल के हो गए। अमिताभ का कद इतना बडा है कि उनकी शान में कसीदे पढने के लिए अल्फाज ढूंढना वाकई मुश्किल काम है। इस मौके पर बिग बी ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को याद किया। साथ ही उन्होंने पूरे परिवार के साथ किसी फिल्म में काम करने की इच्छा जताई। जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि वे पत्नी जया, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ फिल्म करना चाहेंगे।
आपके सामने पेश है बिग बी के वो 15 डायलॉग जो मुहावरे बन गए और आज भी हमारी जुबान पर चढ़े हुए हैं।
1. ये पुलिस स्टेशन है, तुम्हारे बाप का घर नहीं। (फिल्म - जंजीर)
2. आज खुश तो बहुत होगे तुम। (फिल्म - दीवार)
3. मूंछें हों तो नत्थूलाल जैसी, वरना ना हो। (फिल्म - नटवर लाल)
4. घडी घडी ड्रामा करता है, नौटंकी साला। (फिल्म - शोले)
5. अब क्या बताएं मौसी, लडका तो हीरा है हीरा। (फिल्म - शोले)
6. अपन ने भी एक मारा, पर सॉलिड मारा। (फिल्म - अमर अकबर एंथनी)
7. अगर अपनी मां का दूध पिया है, तो सामने आ। (फिल्म - लावारिस)
8. मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता। (फिल्म - दीवार)
9. कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है। (फिल्म - कभी-कभी)
10.रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह। (फिल्म - शहंशाह)
11. मेरे पास गाडी है, बंगला है। (फिल्म - दीवार)
12. हम जहां खडे होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है। (फिल्म - कालिया)
13. मर्द को दर्द नहीं होता। (फिल्म - मर्द)
14. आई कैन टॉक इंगलिश, आई कैन वॉक इंगलिश। (नमक हलाल)
15. अबे बुडढा होगा तेरा बाप। (फिल्म - बुडढा होगा तेरा बाप)
Friday, 9 October 2015
सलमान ने जारी किया 'सुल्तान' का फर्स्ट लुक
मुंबई (9 अक्टूबर) :सलमान ख़ान की फिल्म 'सुल्तान' का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है। सलमान ख़ान ने खुद ट्विटर पर फर्स्ट लुक को जारी किया। साथ ही लिखा- 'ये तस्वीर ट्रेनिंग के दौरान ली गई।'इस तस्वीर में सलमान रौबीले अवतार में नज़र आ रहे हैं। इसके साथ टैगलाइन है- कुश्ती खेल नहीं है, ये उस लड़ाई के बारे मे है जो आपके अंदर से है।
सुल्तान में सलमान 40 वर्षीय हरियाणवी पहलवान का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को अली अब्बास ज़फ़र निर्देशित कर रहे हैं। यशराज बैनर्स के तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।
यह फिल्म 2016 की ईद पर रिलीज होगी। संभवत उसी वक्त शाहरुख़ ख़ान की फिल्म 'रईस' भी रिलीज़ होगी।
हिसार: आश्रम में लड़कियों का यौन शोषण, दो आरोपी गिरफ्तार
हिसार (9 अक्टूबर):हरियाणा के हिसार में एक बार फिर आस्था के नाम पर यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैमरी के कृष्ण परनामी आश्रम में रहने वाली दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें आश्रम में हवास का शिकार बनाया गया है। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आश्रम प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है।
मेडिकल जांच में भी इसबात की पुष्टि हुई है कि लड़कियों को हवस का शिकार बनाया गया है। दरअसल 14 सितंबर को जिला प्रशासन ने जेजे एक्ट के तहत आश्रम का भवन न होने का हवाला देते हुए वहां रह रहे 46 बच्चों को शैशवकुंज और बाल भवन में शिफ्ट कर दिया था।
जैसे ही ये लड़कियां आश्रम छोड़कर शैशवकुंज गयीं आश्रम की पोल पट्टी खोलने लगीं। यौन शोषण के अलावा लड़कियों ने आश्रम प्रबंधन पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। लेकिन आश्रम प्रबंधन का कहना है कि अगर रेप हुआ तो बाहर हुआ आश्रम में नहीं।
झलक दिखला जा रिलोडेड' का ख़िताब फैज़ल खान ने जीता
मुंबई (9 अक्टूबर) : जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था 16 वर्षीय फैज़ल ख़ान ने 'झलक दिखला जा रिलोडेड' का खिताब जीत लिया है। कलर्स चैनल के इस डांस रियलटी शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शूटिंग बुधवार को हुई।
इस शो के जजों में अभिनेता शाहिद कपूर, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और कोरिओग्राफर गणेश हेगड़े शामिल थे। पहले इस शो में निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी एक जज थे। लेकिन बॉलिवुड मे व्यस्तता की वजह से उनकी जगह मलाइका अरोड़ा ने ली।
फैज़ल ने फाइनल राउंड में पहुंचे मोहित मलिक, सनाया ईरानी और शमिता शेट्टी को पीछे छोड़ कर ख़िताब अपने नाम किया।
लेकिन सनाया ईरानी को ये फैसला रास नहीं आया। सनाया ने ट्विटर पर शो के जज शाहिद कपूर और गणेश हेगड़े को 'चीटर' तक कह दिया।
Monday, 5 October 2015
190 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी ढाई साल की मासूम
जयपुर (4 अक्टूबर):दौसा जिले के लालसोट में ढाई साल की ज्योति नाम की बच्ची खुले करीब 190 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी। हालांकि ज्योति 50 फीट की गहराई पर फंसी हुई है।
मिल जानकारी के अनुसार फिलहाल, उसके रोने की आवाज आ रही है। मौके पर स्थानीय और पुलिस प्रशासन के अलावा रेस्क्यू टीम भी पहुंच चुकी है। लालसोट के नाड़ी मलवास ढाणी की रहने वाली ढाई साल की ज्योति रविवार को दोपहर एक बजे के करीब अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। उसकी मां खेत में काम कर रही थी और ज्योति पास ही मिट्टी के ढेर पर खेल रही थी। वहीं एक बोरवेल था जिसे महज एक बोरी से ढक दिया गया था।
खेलते-खेलते ज्योति उस बोरवेल के मुंह पर जा पहुंची और अचानक बोरवेल में गिर गई। बच्ची को आस-पास न देख उसकी मां परेशान हो गई। फिर उसने पास ही तलाश तो बोरवेल का मुंह खुला देख उसे आशंका हुई। उसकी मां ने बोरवेल से रोती हुई ज्योति की आवाज सुनी तो वह चीख-चीख कर रोने लगी। उसने तुरंत गांव वालों को इस बात की खबर दी।
गांव वालों ने स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर सीओ, तहसीलदार समेत थाने की पुलिस पहुंच गई। मौके पर तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने आते ही बच्ची तक ऑक्सीजन पाइप भेजा। फिलहाल रेस्क्यू टीम अपने इंस्ट्रूमेंट्स की मदद से बच्ची को बोरवेल से सीधा ऊपर खींचने की कोशिश कर रही है।