Sunday, 16 August 2015

सोनू निगम ने दिया काली मां के बारे में विवादित बयान

मुंबई (16 अगस्‍त): बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने राधे मां का बचाव करते हुए काली मां के बारे में विवादित टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि काली मां को तो राधे मां से भी कम कपड़ों में दिखाया जाता है। दिलचस्प बात है कि देश एक महिला पर उसके कपड़ों के कारण केस दर्ज करना चाहता है।"
इतना ही नहीं सोनू ने साधुओं पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, "साधू सड़कों पर नंगे घूम सकते हैं। अजीब-ओ-गरीब तरीके से डांस कर सकते हैं, लेकिन उन्हें रेप के चार्ज लगने के बाद ही जेल में डाला जाता है। क्या यह जेंडर इक्वलिटी है?"
सोनू ने इसके साथ यह सलाह भी दी है कि यदि केस दर्ज करना ही है तो उनपर करो, जो इन्हें भगवान बना देते हैं। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग नियम सही नहीं हैं।
आपको बता दें कि खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के खिलाफ मुंबई के बोरीवली इलाके में केस दर्ज हो चुका है। राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से प्रताड़ित करवाने का आरोप लगा है।

0 comments:

Post a Comment