Wednesday, 10 June 2015

एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म फिर भी 'अभागन' रही मां

जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी और सबसे बड़ा गम मिला इस अभागन मां को। एक साथ चार बच्चों को जन्म देने के बावजूद अभागन रह गई ये मां।एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इसके बावजूद उसे मां कहने वाला कोई नहीं। दरअसल जन्म होते ही सभी नवजात शिशुओं की मौत हो गई। यह दर्दनाक वाकया हरियाणा के पीजीआई रोहतक का है। परिजनों का आरोप है कि 4 में से 3 बच्चे पैदा होने के बाद जीवित थे। डॉक्टरों ने संभालने की बजाए उन्हें एक साथ कपडे़ में लपेट कर दे दिया जिनसे उनकी मौत हो गई।पीड़ित महिला के पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही व अनदेखी का आरोप लगाते हुए 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की है। देर शाम तक चले हंगामे की सूचना पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बताया कि बच्चों की मौत स्वाभाविक थी, इसमें डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं है। पीड़ित ने अपनी शिकायत पीजीआई थाना में दी है मंगलवार शाम करनाल के असंध से आई गीता ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इसमें तीन लड़के और एक लड़की थे। महिला की मौसी संतोष व पति संजीव ने रोष जताते हुए बताया कि वे सोमवार रात करनाल से रेफर हो कर रात दस बजे आए थे। मंगलवार साढे़ चार बजे डिलीवरी हुई। डिलीवरी पर जच्चा को बताया गया कि उसके बच्चों का वजन 500-500 ग्राम है। उनका बचना संभव नहीं है वे लेकर क्या करेंगे। इसके बाद सभी बच्चों को डॉक्टर ने एक कपडे़ में लपेट कर दे दिया।

0 comments:

Post a Comment