Wednesday, 10 June 2015

तस्वीरें: हिमाचल में तीन हादसे, एक की मौत, 49 घायल

हिमाचल में तीन बड़े सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इनमें 14 पर्यटकों समेत 49 लोग घायल हो गए हैं। घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।पहला हादसा मंडी के औट में हुआ है। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए है। यह छोटा हाथी वाहन बालीचौकी से टकोली सब्जी मंडी के लिए पलम लेकर आ रहा था।हादसे के समय वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। दो लोग किसी तरह से नदी से बाहर निकल आए। पुलिस ने राफ्टरों की मदद से दो घायलों को निकाल कर उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।हादसे में टिक्कम राम पुत्र डागू राम निवासी पंडोह और तुला राम पुत्र ढोला राम निवासी पंडोह शामिल है। वाहन के चालक गोपाल पुत्र लाल सिंह मौबीसेरी का शव कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन और पुलिस टीम ने वाहन से निकाला।वहीं, दूसरा हादसा ऊना के लालसिंघी में हुआ। यहां टैंपो ट्रेवलर और टैंकर की जोरदार भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए हैं। इनमें सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चार को चंडीगढ़ स्थित फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया है।दिल्ली का एक परिवार टैंपो ट्रैवलर में सवार होकर घूमने के लिए धर्मशाला जा रहा था। लालसिंगी पहुंचने पर अंब की ओर से आ रहे कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो ट्रैवलर की ड्राइवर साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद का झोंका आ गया, जिससे उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद एक घंटे तक धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लग गया।
तीसरा हादसा धर्मशाला में हुआ। जहां हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास एचआरटीसी की दो बसों और कार की टक्कर से करीब 33 लोग घायल हो गए। सुबह आठ बजे हुए हादसे के तुरंत बाद घायलों को टांडा अस्पताल ले जाया गया।बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल होने के चलते हादसा हुआ। सुबह करीब 8 बजे धर्मशाला-होशियारपुर जा रही बस के अनियंत्रित हो जाने के कारण गाड़ी सीधी पठानकोट से धर्मशाला आ रही बस से टकरा गई।ससे पहले बस गगल से आ रही एक कार से टकराई। हादसे में 33 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद धर्मशाला कांगड़ा रोड जाम हो गया। सड़क के दोनों और जाम लग गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त बसों को साइड में कर यातायात बहाल किया गया।

0 comments:

Post a Comment