मुंबई: अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के अपने सहकलाकार अभिनेता आदित्य रॉय चोपड़ा की इन दिनों बड़ी याद आ रही है. दिलचस्प बात यह भी है कि उन्हें आदित्य क्यूट भी लगते हैं.परिणिति ने फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर आदित्य के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों कलाकार हंसते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं.
परिणिति ने तस्वीर के साथ लिखा, "मेरी पसंदीदा तस्वीर. इस क्यूट लड़के की याद आती है." परिणिति की आखिरी प्रदर्शित फिल्म 'किल दिल' थी, जो 2014 में प्रदर्शित हुई थी.








0 comments:
Post a Comment