Tuesday, 7 July 2015

एक भीषण सड़क हादसे में 4 दोस्तों की जान चली गई।

अंबाला (7 जुलाई):हरियाणा के अंबाला में एक भीषण सड़क हादसे में 4 दोस्तों की जान चली गई। मरने वालों में 2 लड़कियां भी शामिल हैं। एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। कुरुक्षेत्र की तरफ से आ रही कार पंक्चर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कार में 5 दोस्त सवार थे। सभी ने अम्बाला के ही एक स्कूल से इसी साल 12वीं पास की थी।
अम्बाला के रहने वाले सन्नी का फिल्म इंस्टीट्यूट में सिलेक्शन हुआ था। इसी खुशी में सन्नी ने मोहड़ा (कुरुक्षेत्र) के समीप एक रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ लंच रखा था। लंच करने के बाद शाम को सन्नी अपने दोस्त अनुशिखा, दिपांकुर, रिदिमा मित्तल, हर्षिका के साथ वापस लौट रहा था। आईविटनेस के मुताबिक कार की स्पीड काफी तेज थी। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर साइड में खड़े ट्रक से भिड़ गई। ट्रक ड्राइवर ने टायर निकालकर उस पर जैक लगाया हुआ था। कार चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी जैक उखाड़ते हुए ट्रक के नीचे घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे के तारों से लोड ट्रक 15 फीट आगे तक खिसक गया।

0 comments:

Post a Comment