केजे श्रीवत्सन, नई दिल्ली (2 जुलाई):मथुरा से बीजेपी सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी एक सड़क हादसे में घायल हो गई है, उनके सिर में गंभीर चोट आई है। हेमा मालिनी आगरा से जयपुर जा रही थीं तब उनकी कार दौसा के नजदीक दूसरी कार से टक्कर गई।
न्यूज24 को मिली जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी की कार सामने से आ रही एक दूसरी कार से टकरा गई। जिस कार से हेमा मालिनी की कार टकराई उसमें 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक बच्ची की मौत हो गई जबकि 4 अन्य की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। खबर के अनुसार हेमा मालिनी को जयपुर के फोर्टिस अस्पताल लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार में हेमा मालिनी के साथ एक अन्य महिला भी थी और ड्राइवर कार को चला रहा था।
घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और इस हादसे की छानबीन करने में जुट गई है। जयपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस बारे में सूचना दे दी गई है

0 comments:
Post a Comment