Thursday, 2 July 2015

सलमान खान से पहले शादी नहीं करेंगे वरूण धवन!

वरुण धवन को आज की युवा पीढ़ी का बड़ा स्टार माना जा रहा है। वरुण की फिल्में बॉक्स ऑफिल पर खूब कमाल कर रही हैं। पहले गोविंदा से उनकी तुलना होती थी अब सलमान खान से हो रही है। हाल ही में वरूण धवन के पिता डेविड धवन ने कहा था कि वरूण तभी शादी करगें जब सलमान खान कर लेंगे।

हिन्दुस्तान टाइम्स के इंटरव्यू में इस बात का जवाब वरुण ने घुमा-फिरा कर दिया। सलमान की शादी के बाद ही शादी के सवाल पर वरुण ने कहा कि मेरे पिता और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं इसलिए वो इस तरह से मजाक कर सकते हैं।वरुण ने कहा कि वो इस समय फिल्मों में इतना व्यस्त हैं कि उनके पास अभी शादी के लिए वक्त ही नहीं हैं। वरुण की 'मै तेरा हीरो' के बाद गोविंदा से तुलना की गई थी। फिर बाद में सलमान से उनकी तुलना होने लगी।वरुण धवन की तुलना सलमान खान से किए जाने पर वरुण के पिता डेविड धवन ने कहा था कि सलमान के साथ वरुण की तुलना गलत है क्योंकि जहां सलमान पहुंचे हैं वहां वरुण का पहुंचना मुश्किल है। अपने पिता के इस बयान पर वरुण धवन भी सहमत हैं।वरुण धवन का कहना है कि सलमान भाई से मेरी तुलना करना बेवकूफी है। मैं जितना भी बड़ा हो जाऊं सलमान भाई के सामने बच्चा ही रहूंगा। वरुण की हाल ही में रिलीज हुई 'एबीसीडी-2' ने जबर्दस्त सफलता हासिल की है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कैरियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन की अब तक पांच फिल्में कर चुके हैं। वरुण की पांचो ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। इससे वरुण से बॉलीवुड को काफी उम्मीदें हैं।

0 comments:

Post a Comment