नई दिल्ली(18 जुलाई): फिल्म 'हीरोपंती' से बी-टाउन में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस कृति सैनन अपनी पहली फिल्म से ही दर्शको को काफी पसंद आई है। बता दें, इन दिनो वो सुपरस्टार शाहरुख खान की चर्चित फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रही है।
हाल ही में 'हीरोपंती' स्टार ने सलमान खान और आमिर खान के साथ भी काम करने की इच्छा जाहिर की है। कृति ने कहा, 'मैं आगे भविष्य में आमिर और सलमान के साथ भी काम करना चाहूंगी। ये ऐसे दो शख्स हैं, जिन्हें मैंने अपनी अब तक की जिंदगी में बड़े पर्दे पर ही देखा है।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं शाहरूख खान के साथ अभिनय का मौका पाकर खुद को काफी लकी मानती हूं।' बॉलिवुड में मेरा कोई अपनी नहीं है और यह सब ऐसा है जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। जब कभी-कभी मैं इन बड़े फिल्मी सितारों के साथ होती हूं, तो सोचती हूं कि वाकई में यह सच है या सपना।'

0 comments:
Post a Comment