चंडीगढ़: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को हरियाणा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने पर मुख्यमंत्री खट्टर और उनके मंत्री के बीच विवाद हो गया है। परिणीति चोपड़ा को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर बनाने पर हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है।मुख्यमंत्री ने परिणीति को ब्रांड एम्बेसेडर बनाने का एलान कर दिया तो विज ने ऐसी जानकारी से इंकार कर दिया। दोनों नेताओं ने सोशल साइट टि्वटर पर अपने बयान दिए। सबसे पहले हरियाणा के सीएम खट्टर ने परिणिति को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने की पुष्टि की। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उसके बाद ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का किसी को ब्रांड एंबैसडर बनाया गया है। विज की इस टिप्पणी से लगता है कि सीएम और स्वास्थ्य मंत्री के बीच सब ठीक नहीं है।
गौर हो कि हरियाणा सरकार ने अभिनेत्री परिणिती चोपड़ा को प्रदेश में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का कल ब्रांड एम्बेसडर बनाया। हरियाणा सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है । हरियाणा के अंबाला की रहने वाली परिणिति को राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान को नयी उंचाई तक ले जाने के लिए 21 जुलाई को गुड़गांव में बड़े समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें परिणीती भी भाग लेंगी। बच्चियों के जीवन, संरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े इस अभियान की शुरूआज इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के पानीपत जिले से की थी।








0 comments:
Post a Comment