अमरोहा (20 अगस्त): उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गजरौला इलाके में नैशनल हाइवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। एक स्विफ्ट कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक बच्ची भी शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
आसपास के लोगों से शवों के शिनाख्त की कोशिश की गई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने यहां बताया कि शेरकोट (बिजनौर) निवासी तसुववर (32) अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से शेरकोट जा रहे थे। गजरौला फैक्ट्री के सामने पंहुचते ही आगे चल रहे ट्रक के अचानक रुकने पर कार का ब्रेक लगाते ही पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बेकाबू हो कर कार को टक्कर मार दी। इससे कार दोनों ट्रकों के बीच आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।








0 comments:
Post a Comment