Monday, 3 August 2015

दिन पर प्यार का ड्रामा शाम को दर्ज करा दी दुष्कर्म की रिपोर्ट

लखनऊ। मैनपुरी में एक विवाहिता का ड्रामा चर्चा का विषय बना है। एक हफ्ते पहले ही युवती का विवाह हुआ था। परसों वह अपने प्रेमी चार बच्चों के बाप के साथ भाग निकली। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो सुबह से लेकर दिन भर युवती अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। शाम होते ही उसने रंग बदल लिया। उसने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा में की एक युवती का विवाह 25 जुलाई को नगला राजाराम के एक युवक से हुआ था। युवती खैरगढ़ के नगरा डेरे निवासी पहले से शादीशुदा युवक उमेश से मुहब्बत करती थी। ससुराल से विदा होकर मायके आई युवती 31 जुलाई को उमेश के साथ घर से भाग गई। परिवारीजन की इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने कल चार बच्चों के बाप उसके प्रेमी तथा युवती को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को थाना लाया गया। थाना में दिन भर मुहब्बत का ड्रामा चलता रहा। मामले की जानकारी पर उमेश की पत्नी भी थाने पहुंच गई। युवती और उमेश की पत्नी के बीच थाने में ही जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद भी युवती पर कोई असर नहीं पड़ा। वह प्रेमी उमेश के साथ ही रहने की जिद करती रही। युवती को उसके परिवार के लोगों ने भी लाख समझाया लेकिन वह नहीं मानीं। उमेश की पत्नी ने भी उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। इस मामले की सूचना पर सदर विधायक राजकुमार यादव भी थाना पहुंच गये। विधायक ने भी उसको काफी समझाया। उनके साथ ही कस्बा के कई लोगों ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। इसके थोड़ी देर बाद ही सब अपने-अपने घर चले गये। शाम को युवती एक बार फिर थाना में पहुंच गई। इस बार उसने अपने प्रेमी उमेश के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने बताया कि युवती की तहरीर पर उमेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अब आगे इस मामले में कार्रवाई की जाएगी 

0 comments:

Post a Comment