रियाद( 27 सितंबर): सऊदी अरब के मक्का मस्जिद के बाहर मची भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या 18 से बढ़कर 22 हो गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
सऊदी के अधिकारी शवों की पहचान करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय मिशन के अधिकारी सऊदी के अधिकारियों के साथ मिलकर लापता लोगों के परिजनों व टूर ऑपरेटरों को हादसे वाली जगह पर भेजने में मदद कर रहे हैं, ताकि शवों की शिनाख्त की जा सके।
गुरुवार को हुए इस हादसे में अब तक 769 लोगों की मौत हो गई, जबकि 850 से ज्यादा लोग घायल हैं। गुरुवार को सऊदी अरब में ईद के मौके पर मस्जिद में भारी भीड़ थी।








0 comments:
Post a Comment