नई दिल्ली (30 सितंबर): पंजाब के संगरूर जिले में दो सिख युवकों ने पानी में डूबती 4 जिंदगियों को पगड़ी को सहारा देकर बचाया है। बीते रविवार को गणेश महोत्सव के समापन के बाद गणपति प्रतिमा के विसर्जन का दौर जोर पकड़े हुआ था। संगरूर में गणपति प्रतिमा विसर्जन के समय युवा इस कदर उत्साहित थे कि उनको अपनी जिंदगी की भी परवाह नहीं थी।
इस दौरान 4 युवक पानी के तेज बहाव में बहते चले गए। एक समय तो ऐसा लगा कि ये युवक अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठेंगे। उसी वक्त वहां मौजूद इंद्रपाल सिंह का दिमाग काम किया और उन्होंने अपनी शर्ट उतारकर पानी में डूबते युवक की तरफ फेंका।
शर्ट के सहारे से युवक किनारे आ गया। नहर के दूसरे किनारे पर रस्सी के सहारे से डूबते युवकों बचाया जा रहा था। खींचतान में रस्सी टूट गई। रस्सी को टूटते देख इंद्रपाल अपनी पगड़ी उतारकर डूबते लड़कों को बचा लिया। इसी दौरान दो और युवक नहर में डूबने लगे। वहां मौजूद दूसरे सिख युवक कंवलजीत ने भी अपनी पगड़ी उतारकर डूबते युवकों की तरफ फेंकी और उन्हें पानी से बाहर खींच लिया।








0 comments:
Post a Comment