Sunday, 13 September 2015

इस भोजपुरी गाने का अमेरिकी वर्जन सुन चौंक जाएंगे आप!

नई दिल्ली (13 सितंबर): भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले लोगों ने कई हिंदी गानों को भोजपुरी में बदलकर गाए गए वर्जन्स को सुना होगा। इसके अलावा सुपर हिट भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' को तो आपमें से लगभग सभी ने सुना होगा। लेकिन कभी आपने किसी भोजपुरी गाने का अमेरिकी वर्जन सुना है?
दरअसल, इसी सुपरहिट गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' को रिवाइज कर इसका अमेरिकी वर्जन इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने का अमेरिकी वर्जन सिद्धार्थ स्लैथिया ने गाया है। यह असली गाने से बिल्कुल अलग ढंग से गाया गया है। इस गाने को 7 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। इसे सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment