नई दिल्ली ( 21 सितंबर):आज से कांग्रेस का मिशन यूपी 2017 शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत आज मथुरा में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। आज ही राधा अष्टमी भी है यानी कांग्रेस राधा अष्टमी के दिन से बांके बिहारी की जमीन से मिशन यूपी 2017 का आगाज़ करने जा रही है।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी को चक्र और गदा भेंट करेंगे। राहुल गांधी मथुरा के एक दिवसीय सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं, पूर्व मंत्रियों , पूर्व और मौजूदा सांसदों , पूर्व और मौजूदा विधायकों को चुनावी टिप्स देंगे।
कांग्रेस की यूपी में जमीन खिसक चुकी है। अपनी खोई हुई जमीन पर फिर से राजनीति की फसल लहलहाने के लिए कांग्रेस पार्टी पुरजोर कोशिश कर रही है। इस सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, जनता में पैठ बढ़ाने और 2017 के विधानसभा चुनाव के विषय पर चर्चा की संभावना है।








0 comments:
Post a Comment