चेन्नई (11 अक्टूबर): दक्षिण भारत की मशहूर तमिल अभिनेत्री मनोरमा का शनिवार को निधन हो गया। देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 78 साल की थी।
मनोरमा के प्रशंसक उन्हें प्यार से आची बुलाया करते थे। उनके असमय चले जाने से दक्षिण सिनेमा का बड़ा नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक मनोरमा ने अपने करियर में करीब 1,200 फिल्मों और 1000 नाटकों में अभिनय किया। एक हजार फिल्में पूरी कर उन्होंने गिनीज़ बुक में भी अपना नाम दर्ज कराया था।
मनोरमा ने पांच मुख्यमंत्रियों के साथ फिल्मों में लीड रोल निभाया है। जिसमें अन्ना दुरई, एमजी रामचंद्रन, एम. करुणानिधि, एनटी रामाराव और जे. जयललिता शामिल हैं। उन्होंने शिवाजी गणेशन, रजनीकांत और कमल हासन सहित कई प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ भी काम किया है।
पद्मश्री से सम्मानित मनोरमा को उनकी फिल्म 'पुढिया पढ़ाई' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई दूसरे अवार्ड भी दिए जा चुके हैं।
0 comments:
Post a Comment