नई दिल्ली (1 अक्टूबर):बॉलीवुड के दबंग खान की आने वाली फिल्म 'प्रेम रत्न धन पायो' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार सोनम कपूर दिखाई देने वाली हैं।
इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है और इसमें एक बार फिर सलमान को प्रेम की भूमिका में देखेंगे। फिल्म के ट्रेलर को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के कई सीन बेहद ही भव्य होंगे। दर्शकों को सोनम कपूर और सलमान का रोमांस देखने को भी मिलेगा। हालांकि सलमान सोनम से उम्र में काफी बड़े हैं फिर भी पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर लुभाएगी।
सोनम ने न्यूज24 से बात करते हुए बताया कि मैं सलमान की बहुत बड़ी फैन हूं और उनके साथ काम करते समय थोड़ी सी नर्वस थी। गौरव








0 comments:
Post a Comment