गाजियाबाद में हैवानियत की सारी हदों को पार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आपने जिंदा इंसान से दुष्कर्म और कुकर्म के कई मामले सुने होंगे पर मुर्दे से रेप का मामला शायद ही सुनने में आया हो। (सभी फोटोः संजीव वर्मा)जी हां गाजियाबाद के मोदीनगर के तलहेटा गांव से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें कब्र खोदकर महिला की लाश निकाली गई है और फिर उसके साथ रेप किया गया है।बता दें कि 26 वर्षीय महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे दफना दिया गया था।जानकारी के अनुसार मोदीनगर के भोजपुर थाना तलहेटा गांव में 21 अक्टूबर को एक महिला की मृत्यु हो गई थी और उसे 22 तारीख यानी बृहस्पतिवार को दफनाया गया था।शुक्रवार सुबह उस महिला की लाश कब्र से करीब 20 फीट की दूरी आपत्तिजनक स्थिति में मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लाश के पोस्टमॉर्टम का पैनल और वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही है। मौके पर फॉरेंसिंक टीम भी पहुंची और फिंगर प्रिंट्स आदि के नमूने इकट्ठे किए। इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोगों का भी वहां जमावड़ा लग गया।
Friday, 23 October 2015
Home »
Latest news
» कब्र खोदकर निकाला महिला का शव फिर किया रेप








0 comments:
Post a Comment