मुंबई (6 नवंबर): बी-टाउन एक्ट्रेस कटरीना कैफ अस्पताल में एडमिट हो गई हैं। बुधवार की रात गोवा से लौटी कटरीना बीते दिन सुबह सबअर्बन अस्पताल के बाहर स्पॉट की गई। उन्होंने अस्पताल का गाउन भी पहना हुआ था। अगर आप सोच रहे हैं कि वो सच में गोवा में बीमार पड़ गई थी तो बता दें ऐसा कुछ नहीं है।
कटरीना बिलकुल सही हैं। दरअसल ये तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म 'बार बार देखो' के एक इमोशनल सीन की है। बीते दिन फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना ने फिल्म में बीमार होने वाला सीन शूट किया और तस्वीर को देख ये कहना गलत नहीं होगा की कटरीना ने सीन के साथ पूरा न्याय किया है।
खबरों की माने तो फिल्म में सिद्धार्थ और कटरीना के बीच इंटिमेट सीन भी फिल्माए गए हैं। इसके अलावा फिल्म में दोनों के बीच अंडरवाटर सीन भी है जो अगले महीनें दिसंबर में थाईलैंड में शूट किए जाएंगे।








0 comments:
Post a Comment