Wednesday 5 August 2015

देश का सबसे सुंदर घर, मिला ‘बेस्ट होम’ का अवार्ड

सूरत (5 अगस्‍त): गुजरात के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट संजय रामाणी द्वारा डिजाइन किया गया यह खूबसूरत घर गुजरात की हीरानगरी सूरत में है। इस घर की डिजाइन इतनी खूबसूरत है कि इसे हाल ही में इंडियन आर्किटेक्ट एंड बिल्डर इंस्टीट्यूट द्वारा ‘बेस्ट आर्किटेक्चर-2015’ की कैटेगिरी में प्रथम अवॉर्ड से नवाजा गया है। शहर के पीपलोद इलाके में यह घर 3 बीएचके का है और इसमें एक मल्टी पर्पज हॉल भी है। घर के बाहरी हिस्सों को फाइनली फिनिश्ड न देते हुए एक्सपोज्ड ब्रिक्स और एक्सरोज्ड कंक्रीट रखा गया है। इसी तरह घर के अंदर भी कंक्रीट और ब्रिक्स का फील दिया गया है।
इस घर की सबसे खास बात यह है कि दीवारों पर विनाइल वॉलपेपर का उपयोग किया गया है। दीवारों पर वुडन ब्लॉक्स की डिजाइन भी है। इन ब्लॉक्स की खासियत यह है कि लाइट ऑन करते ही दीवारों पर कबूतरों के उड़ने की डिजाइन उभर आती है। कबूतरों के उड़ने का पैटर्न जानने के लिए 100 से अधिक फोटोग्राफ्स क्लिक कराए गए। इसके बाद फोटोग्राफ पर रिसर्च कर रियल मेकैनिजम तैयार किया गया। इसके बाद इंटीरियर डिजाइन की गई। दीवारों में ब्रॉस के कबूतरों की डिजाइन इस तरह सेट की गई है कि कबूतर उड़ते हुए दिखाई देते हैं।
आर्किटेक्ट संजय रामाणी के बताए अनुसार, ‘मकान मालिक डॉ. अश्विन मॉर्डन घर तो चाहते ही थे, साथ ही उन्हें घर में नेचुरल टच भी चाहिए था। यानी की घर में हरेक जगह प्रकृति के भी दर्शन होते रहें। इसीलिए इंटीरियर डिजाइन में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया।’
इन खूबियों के चलते मिला प्रथम पुरस्कार:
- घर को मॉडर्न लुक देने के साथ प्रकृति से भी तालमेल बिठाया गया।
- बिजली की बचत के लिए घर में रोशनी-हवा की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।
- दीवारो पर वुडन ब्लॉक्स की डिजाइन खूबसूरत प्रयोग था।
- लाइट ऑन करते ही दीवारों पर कबूतरों के उड़ने की डिजाइन का सेलेक्शन बेस्ट रहा।

0 comments:

Post a Comment