This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, 13 June 2015

दिल्ली में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से छाया अंधेरा

नई दिल्‍ली (13 जून):दिल्ली में अचानक मौसम बदल गया है। थोड़ी देर पहले ही दिल्ली में तेज आंधी चलने लगी है।
आंधी के कारण कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया। सड़क किनारे लगी कई होर्डिंग्स आंधी के कारण गिर पड़ी हैं। कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात पर असर पड़ा है।

जब जीना हो गया मुहाल तो सड़क पर कूड़ा उठाते दिखे पूर्व पत्रकार

दिल्ली में पिछले 12 दिन से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल के बाद जब देशभर की मीडिया ने आम आदमी पार्टी से लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सभी को इसके लिए दोषी बताया और गंदी राजनीति करने का दोषी माना तो अचानक दिल्‍ली के नेताओं की नींद टूटी और वो सड़क पर दिखने लगे।

अब चिप्स और कुरकुरे की होगी जांच

नई दिल्ली। मैगी नूडल्स के बाद अब कुरकुरे और चिप्स की भी जांच होगी। दिल्ली से इसकी शुरुआत होने जा रही है। राजधानी के खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन फास्ट फूड की जांच कराने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि अगर हानिकारक तत्व मिले तो मैगी की तरह इन पर पाबंदी लगा दी जाएगी।
दिल्ली के फूड सेफ्टी कमिश्नर केके जिंदल ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया, हमने फूड आइटम्स की जांच के लिए विस्तृत योजना बनाई है। बीते तीन दिन में लोकप्रिय ब्रांड के चिप्स और कुरकुरों के 32 सैंपल जुटाए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा जा चुका है। रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
मालूम हो, मैगी के नमूने फेल होने के बाद दिल्ली समेत कई प्रदेशों में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
मैगी को कोर्ट से राहत नहीं
इस बीच मैगी की मुश्किल जस की तस बनी हुई है। मैगी विवाद पर शुक्रवार को बांबे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। नेस्ले कंपनी के अधिवक्ता की मेहनत और दलीलें काम नहीं आई। कोर्ट की ओर से लगा मैगी पर रोक अब भी बरकरार है।
हाईकोर्ट ने मामले में अभी तक कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों पक्ष से लिखित दलील मांगी है। सुनवाई के दौरान नेस्ले के वकील ने मैगी के मसाले के इस्तेमाल पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मैगी का मसाला नूडल के साथ ही होता है और इसे अलग करके नहीं जांचा जा सकता।

जुलाई में लॉन्च हो रही हैं ये कारें, जानिए इनकी कीमत

AudiQ3 18 जून तक भारत में लांच होगी। ये लक्जरी गाड़ी आपको 28 से 40 लाख की कीमत पर मिलेगी।  हाल ही में ऑडी ने RS5 और RS7 भारत में उतारी है। अब AudiQ3 की बारी है भारत की सड़कों पर दौड़ लगाने की।फोक्सवेगन इस साल फोक्सवेगन विंटो के साथ भारत आ रही है। इस गाड़ी के 23 जून तक बाजार में आने की संभावना है। ये लगभग 7.80 लाख से 11.05 लाख की कीमत पर मिलेगी।होंडा भी जल्द ही होंडा जैज के साथ भारत में आने वाली है। 8 जुलाई 2015 तक आपको ये मिल सकती है। ये आपको आसानी से 5 से 7 लाख के बीच मिल जाएगी।रेनाल्ट डस्टर को टक्कर देने के लिए हुंडई अपनी हुंडई क्रेटा उतार रही है। इसकी 21 जुलाई तक भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। ये लगभग 8 से 12 लाख की कीमत पर मिलेगी।1.3 और 1.6 लीटर इंजन के साथ मारुति अपनी क्रॉस को उतारने वाली है। जुलाई के अंत तक ये भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 7.50 से 12 लाख तक होगी।

बाप ने की दरिंदगी, 11 साल के बेटे को नहर में फेंका


पूर्व विधायक का बेटा हैवानियत पर उतर आया। पत्नी से अनबन होने के बाद उसने अपने 11 साल के बेटे को नहर में फेंककर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के पांवटा का है। पांवटा हलके के पूर्व विधायक फतह सिंह के पोते हिमांशु का हत्यारा उसका पिता ही निकला। हांलाकि मामला कुछ दिन पहले का है मगर अब जाकर पुलिस इसे सुलझा पाई।

आरोपी राकेश कुमार ने 31 मई को पुलिस में दिए बयान में बेटे को जिस नहर में फेंकने की बात कही थी, उसी के समीप से शुक्रवार तड़के हिमांशु का शव बरामद किया गया। आरोपी पिता न्यायिक हिरासत में नाहन के सेंट्रल जेल में बंद है। उस पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि की। हिमांशु का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।उत्तर प्रदेश पुलिस से सूचना मिलने पर डीएसपी, एसएचओ समेत पुलिस टीम यूपी के खारा प्रोजेक्ट स्थल पर गई। वहां परिजनों ने शव की पहचान की। सुबह शौच करने गए मजदूरों ने हिमांशु का शव देखा। इसके बाद डीएसपी योगेश रोल्टा, एसएचओ लायकराम सिसौदिया और मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहर सिंह टीम सहित पहुंचे।

पूर्व विधायक के परिजनों को भी सूचित किया गया। शव उत्तर प्रदेश के खारा प्रोजेक्ट से कुछ दूरी पर नहर के पानी के साथ झाड़ियों में फंसा था। डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि आरोपी पिता राकेश कुमार पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया गया है।11 वर्षीय हिमांशु 30 मई को पहचान पत्र के लिए फोटो खिंचवाने पांवटा आया था। मां रीना देवी ने पांवटा थाने में बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। मामले में शक के आधार पर आरोपी पिता राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

हिमांशु को आखिरी बार पिता के साथ देखा गया था। माता-पिता के बीच बेटे को लेकर लंबे समय से अनबन थी। आरोपी पिता अपनी पत्नी पर शक करता था। एक बार मामला तलाक तक पहुंच गया था। पिता ने 31 मई की रात बेटे को खाता नहर में धकेलने की बात पुलिस में स्वीकार की थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन हिमांशु का पता नहीं चल पाया था।

लुधियाना: अमोनिया गैस का रिसाव, 6 की मौत, 1000 प्रभावित/

लुधियाना। जीटी रोड पर स्थित शहर दोराहा में शुक्रवार मध्यरात्रि अचानक एक टैंकर से हुए अमोनिया गैस के रिसाव से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गैस रिसाव में दोराहा शहर के अलावा आसपास के गांव व अस्पताल भी चपेट में आ गए। इससे छह लोगों की मौत हो गई है वहीं हजार के करीब लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से कई को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। इसमें बच्चे सबसे अधिक प्रभावित बताए गए हैं। इन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम ने जताया अफसोस
राज्य के मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर अफसोस जाहिर किया है। पंजाब असेंबली के स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने इस मामले में उचित मुआवजा दिए जाने की बात की है। इसके अलावा उन्होंने पुल की ऊंचाई को बढ़ाने की भी बात कही है।
मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, खाली कराए गांव
अमोनिया गैस रिसाव की खबर मिलते ही तुरंत मौके पर एनडीआरएफ की टीम को भेजा गया, जिसने वहां के आसपास के गांवों को खाली कराया। लुधियाना के एडीसी अजय सूद ने बताया है कि इस गैस से प्रभावित लोगों को अलग-अलग जगहों पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ गैस रिसाव
जानकारी के मुताबिक यह रिसाव उस वक्त हुआ जब गैस से भरा टैंकर पुल के नीचे से गुजर रहा था। पुल की ऊंचाई कम होने की वजह से यह टैंकर बीच में ही फंस गया। ड्राइवर द्वारा इसको पुल से निकालने की कोशिशों के बीच टैंकर का वाल्व हट गया जिसकी वजह से यह रिसाव हुआ।

बुलंदशहर ;रोडवेज की टक्कर से 5 लोगो जान चली गयी




बुलंदशहर ;रोडवेज ने  ट्रैक्टर टिरोली    में  टक्कर  मार कर ले ली जान निखोब् 5 लोगो जान चली गयी और कुछ  लोग घायल हो गये है