This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Wednesday, 17 June 2015

रियासत को 2437 करोड़ रुपये का नया पुनर्निर्माण पैकेज

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए 2437 करोड़ रुपये के ताजा पुनर्निर्माण पैकेज का एलान किया है। यह राशि राज्य में पिछले साल आई बाढ़ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 2602 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संयुक्त रूप से इस पैकेज का ऐलान किया।

दोनों ने कहा कि राज्य में बाढ़ में टूटे 75 हजार कच्चे मकानों को बनाने, पर्यटन को बढ़ाने और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकीं सड़कों की मरम्मत के लिए इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

इसी पैकेज से 500 करोड़ की राहत राशि और 1000 करोड़ लोगों के नुकसान की भरपाई के लिए दिए जाएंगे।जेटली ने बताया कि राज्य ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे को दुरुस्त करने और बीपीएल दर पर अतिरिक्त अनाज की मांग की है। इस दिशा में जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। जेटली के मुताबिक बाढ़ के नुकसान से उबरने के बाद राज्य के विकास के लिए अलग से धन उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके लिए नीति आयोग के सीईओ और व्यय सचिव राज्य का भ्रमण कर योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं। पैकेज की घोषणा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य के तीनों क्षेत्र, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के संतुलित विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

सरकार की मंशा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केंद्र एक साल के भीतर राज्य को 50 हजार करोड़ दे रहा है। राज्य की 12 जगहों को पर्यटन के लिहाज से और विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि रियासत में चुनाव के बाद वहां एक लोकप्रिय सरकार का गठन हुआ है और सरकार के विकास एजेंडे को पूरा करने में केंद्र हर तरह से मदद करेगा।जेटली ने कहा कि विकास के कार्य पूरी गति से हो रहे हैं। पिछले साल आई बाढ़ ने हर खित्ते को प्रभावित किया है। उस समय प्रधानमंत्री राहत कोष से 770 करोड़ और स्टेट व नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड से 1602 करोड़ रुपये दिए गए थे।

प्रधानमंत्री जब जम्मू कश्मीर गए थे तो उन्होंने एक हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। केंद्र गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले लोगों को अन्न उपलब्ध करवाने के अलावा जम्मू-श्रीनगर हाईवे की मरम्मत को अनुमति दे दी गई है।

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद कार्मिक मामलों के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री ने बाढ़ के तुरंत बाद राज्य का दौरा किया था। पीएम दीवाली के दिन भी घाटी में ही मौजूद थे।

पूरी दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी देश के प्रधानमंत्री ने इस शिद्दत से बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा किया।गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि हिंसा प्रभावित जम्मू-कश्मीर में हालात सुधरे हैं। आतंकवादी घटनाओं में 25 फीसदी की कमी आई है। राजनाथ ने जम्मू-कश्मीर के लिए अतिरिक्त पुनर्निर्माण पैकेज का ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी देश या राज्य में विकास के लिए पहली शर्त यह होती है कि वहां शांति और सुरक्षा का माहौल होना चाहिए।

मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं। हिंसा के स्तर में कमी आई है। यहां तक कि आतंकवादी घटनाओं में भी कमी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए शांति और सुरक्षा के माहौल की जरूरत होती है। सूबे में यह वातावरण लगातार बनाया जा रहा है।

राजनाथ सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ हफ्तों में अज्ञात लोगों द्वारा कई लोगों की हत्या हो चुकी है। अलगाववादियों ने कुछ मोबाइल टावरों को भी उड़ा दिया है।केंद्र सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए रियासत को जारी फंड पर जम्मू-कश्मीर के विपक्ष ने असंतोष जाहिर किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के प्रेसीडेंट उमर अब्दुल्ला इस पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘खोदा पहाड़, निकला चूहा।’ जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद पुनर्वास के लिए केंद्र ने मंगलवार को 2,437 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

उमर ने आगे लिखा, ‘इस तरह छोटी-छोटी राशि जारी करने की बजाय आप हमें यह क्यों नहीं बताते कि 44,000 करोड़ रुपये के पैकेज में से कितनी राशि अनुमोदित की जा रही है।’ उल्लेखनीय है कि उमर सरकार ने बाढ़ के बाद केंद्र के पास 44 हजार करोड़ का पैकेज बनाकर भेजा था।

उमर ने कहा कि जब रियासत में चुनी हुई सरकार है तो ऐसे में विकास योजना को अंतिम रूप देने के लिए नीति आयोग के सीईओ और व्यय सचिव राज्य का भ्रमण करने आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री और उनकी टीम किस लिए है? इसका मतलब है कि उनकी सोच में आपको विश्वास नहीं है या फिर वह योजना बनाने में पूरी तरह विफल हैं।’सीपीआई (एम) के प्रदेश सचिव मोहम्मद यूसुफ तारीगामी ने कहा कि केंद्र द्वारा घोषित राहत पैकेज ‘काफी छोटा और देर से’ है। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास के लिए मानवता वाला दृष्टिकोण रखें। तारीगामी ने कहा, ‘हमें इस सरकार से कोई उम्मीदें नहीं हैं और न ही कोई भ्रम था।

लेकिन सरकार कम से कम जम्मू कश्मीर के मामले में अन्य प्रदेशों के बराबर मदद तो कर सकती है।’ उन्होंने कहा कि यदि हम पिछले साल की बाढ़ से हुए नुकसान को देखे तो घोषित राशि कुछ भी नहीं है। हजारों लोग अपने घर खो चुके हैं। व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार को 44 हजार करोड़ रुपये के पैकेज पर विचार करे।

कश्मीर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी घोषित पैकेज पर असंतोष जताया है। चैंबर प्रेसीडेंट आशिक शेख ने कहा, ‘यह पूरी तरह से निराशाजनक है। हम उम्मीद कर रहे थे कि बाढ़ से हुए नुकसान पर विचार करने के बाद अच्छा पैकेज मिलेगा, लेकिन वैसे कुछ नहीं आ रहा।

सुलह के बाद भी पूर्व जदयू विधायक ने पत्नी को पीटा

पटना। दंपति के बीच सुलह कराने के बाद महुआ से जदयू के पूर्व विधायक रवींद्र राय को महिला थाने से सुधरने के लिए तीन दिन की मोहलत मिली थी, लेकिन उनका व्यवहार नहीं बदला। काउंसिलिंग के 12 घंटे बाद ही उन्होंने पत्नी बबिता यादव की फिर पिटाई कर दी। मंगलवार को अभिभावकों के आने के बाद बबिता ने पति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने मारपीट, जान से मारने की कोशिश और धमकी देने के अलावा दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।
बबिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर महिला थाने में काउंसिलिंग के बाद घर लौटने पर रवींद्र राय ने उन्हें फिर से बुरी तरह मारा-पीटा और गला घोंटने की कोशिश की। रवींद्र ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम दोबारा थाने गई तो तुम्हें जान से मार दूंगा और तुम्हारी लाश तक का पता नहीं चलेगा।
रवीन्द्र राय ने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार हैं। मेरी राजनीतिक छवि बिगाडऩे की कोशिश की जा रही है। इस संदर्भ में मेरे पास कई सुबूत हैं, जिन्हें सही समय आने पर प्रस्तुत करूंगा। बबिता मेरी पत्नी है। मैं उस पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाना चाहता।

विवाद बढ़ा तो स्वास्थ्य मंत्री की पुत्री ने दिया इस्तीफा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) पटना में लाइब्रेरियन के पद पर नियुक्त होने के बाद विवादों में आई स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह की पुत्री अनिता कुमारी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उसकी नियुक्ति होते ही मंत्री पर कई तरह के आरोप लगने शुरू हो गए थे। विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने भी इस मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। अनिता पर आरोप था कि उससे अधिक योग्यता रखने वाले प्रत्याशियों की नियुक्ति न कर पैरवी के बल पर अनिता को नियुक्त किया गया है।
पढ़ेंः जदयू के बागी नेता पर पत्नी से मारपीट का आरोप, थाने में हुई सुलह

तेलंगाना: इंजीनियर ने फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किया स्मार्टफोन, डिब्बे में मिले 2 आम

नई दिल्ली. देश में ई-कॉमर्स कंपनियां ऑर्डर बुक होने के बाद कस्टमर्स को सामान की जगह ईंट-पत्थर, खाली डिब्बे और आम भेज रही हैं। ताजा मामला तेलंगाना राज्य में सामने आया है, जहां ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से ऑर्डर किए गए मोबाइल के डिब्बे से 2 मैंगो निकले हैं। इसके बाद कस्टमर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस मामले का खुलासा किया और लोगों को कंपनियों के फ्रॉड के प्रति सचेत करने के लिए आगाह किया।
फेसबुक पर पोस्ट किए मैंगो के फोटो
तेलंगाना में रहने वाले चिलुवेरी सरुचरण ने बीते 26 मई को फ्लिपकार्ट के जरिए एक मोबाइल बुक किया था। जिसका ऑर्डर नंबर 0D002947033911410000 था। फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक चिलुवेरी एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने फेसबुक पर मैंगो के फोटो पोस्ट करके जनता को ई-कॉमर्स कंपनियों के फ्रॉड के प्रति जागरुक रहने की अपील की है।
क्या है फ्लिपकार्ट की सफाई?
इस घटना पर फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा कि हम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। कस्टमर को रिप्लेसमेंट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी कस्टमर्स का भरोसा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। बता दें कि पिछले साल स्नैपडील के बॉक्स में मोबाइल की जगह साबुन और पत्थर निकले थे।

रश्मि के इस खुलासे को सुनकर पति नंदीश भी चौंक गए!

मुंबई: एक टीवी रिएलिटी शो मे लव चैलेंज के दौरान ने ऐसा राज खोला जिसे जान उनके पति नंदीश संधू भी  चौंक गए. दरअसल रश्मि देसाई का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया. और इस टेस्ट में रश्मि के जवाब को सुन कर पति नंदीश संधू तब चौंक गए, जब रश्मि ने यह बात स्वीकार की कि उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है.रश्मि के जवाब को पॉलिग्रफिक मशीन ने सही ठहराया. इस पर नंदीश ने कहा कि उनकी पत्नी ने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट लिया है, जो अच्छा दिखने के लिए हर प्रोफेशनल एक्टर या एक्ट्रेस लेती है. इतना ही नहीं, नंदीश का कहना यह भी था कि रश्मि ने गलती से कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट को कॉस्मेटिक सर्जरी समझ लिया होगा.

सूत्रों के अनुसार, एक ओर जहां नंदीश ने रश्मि के लिए स्टैंड लेकर उनके प्रति अपना प्यार साबित कर दिया. वहीं, रश्मि इस लव चैलेंज में भी पास हो गई.

बता दें कि पिछले साल ने  रश्मि ने अपनी बॉडी का एक्सट्रा फैट कम करने के लिए लिपोसक्शन सर्जरी कराई है. यह सर्जरी मुंबई के ही एक अस्पताल में हुई थी. हालांकि, जब रश्मि से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था, "मैंने लिपोसक्शन सर्जरी नहीं कराई है. मैं हॉस्पिटल गालब्लेडर सर्जरी के लिए गई थी. कुछ समय से गाल ब्लेडर के कारण मुझे तकलीफ हो रही थी और मैं अपना शूट ढंग से नहीं कर पा रही थी.

इस तरह भी जीते हैं कुत्ते, देख आंखें फटी की फटी रह जाएगी

स्निफर डॉग के बारे में तो जानते ही होंगे आप। इन कुत्तों का काम होता है आर्मी या पुलिसवालों की मदद करना। तेज सूंघने की शक्ति से ये जल्द से जल्द आरोपियों या उनके छोड़े गए सुरागों को फौरन पकड़ लेते हैं।

इन कुत्तों को आर्मी या पुलिसवाले ही देखते हैं। उनके खाने-पीने से लेकर सोने और उठने तक सभी कुछ वही करते हैं। इन कुत्तों की जिंदगी किसी ट्रेन किए गए अफसरों जैसी ही होती है।

बोर्डपांडा 
के मुताबिक ये कुत्ते चीन से हैं। पुलिस वाले इन्हें पूरे तरह से अनुशासन में रखते हैं। उनके अनुशासन में रहने की ये तस्वीर फिलहाल वायरल हो रखी है।जानकारी के मुताबिक इन कुत्तों को बम को डिफ्यूज करना भी सिखाया जाता है। वो खाने के वक्त खुद ही लाइन में लग जाते हैं और अपना हिस्सा लेकर आगे बढ़ते हैं।

ये जो आप तस्वीर देख रहे हैं वो फिनिश बॉर्डर पैट्रोल सर्विस कुत्तों की है। ये फोटो 1940 के आस-पास ली गई है। फोटो फिनलैंड के है।

तो आप ये समझ सकते हैं कि कुत्तों से ऐसा काम लिए जाने का सिलसिला कब से चला आ रहा है? ये वाकई दंग करने वाला नजारा है।

ड्राइवर की झपकी ने पांच को सुलाया मौत की नींद

ड्राइवर को नींद की झपकी आने से मंगलवार सुबह औरेया से दिल्ली जा रही रोडवेज बस गांव दोस्तपुर के पास हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी।इसमें परिचालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 घायल हो गए।गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को मेरठ रेफर किया गया था जिसमें से दो ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।हादसे में परिचालक राकेश चौहान (38) पुत्र महावीर सिंह चौहान निवासी एटा, राजा बाबू (17) पुत्र रामदीन, उसका चचेरा भाई अनुज पुत्र वीरपाल निवासी गांव पुंडरी थाना एलाऊ जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।16 गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से दस को मेरठ रेफर किया गया।इनमें से अजीत(35) निवासी थाना फंफूद जिला फर्रुखाबाद और जोगेंद्र (40) पुत्र बाबू सिंह निवासी गांव कोरी थाना लालपुर जिला कानपुर देहात ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।जिनमें से 16 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में एक शख्स दिल्ली का रहने वाला है।दुर्घटना के बाद अस्पताल में घायल परिजनों को ढूंढने के लिए चीख-पुकार मची रही।